फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cm captain amrinder singh speaks against bikram singh majithia

CM कैप्टन के बड़े बोल, कहा- मुझे लगता है, मजीठिया ड्रग ट्रेड में लिप्त हैं

Fri, 27 Oct 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
punjab cm captain amrinder singh speaks against bikram singh majithia
कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं कि उन्हें लगता है कि पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग कारोबार में लिप्त हैं, लेकिन पुख्ता सबूतों के बिना उन पर कार्रवाई संभव नहीं है। इस केस में केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करें, हम उनको सहयोग के लिए तैयार हैं। कैप्टन वीरवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिअद-भाजपा कार्यकाल के दौरान सूबे में रेत घोटाले पर बोले कि सरकार बने अभी कुछ समय ही बीता है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। कैप्टन ने कहा कि कनाडा के एनडीपी के नेता जगमीत सिंह और मौजूदा रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन सूबे में खालिस्तान का सपना देख रहे हैं, जिसे कभी साकार नहीं होने दिया जाएगा। सांसद रवनीत बिट्टू के बयान पर कैप्टन ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश कनाडा से रची गई है।
विज्ञापन


इतना जरूर है कि सज्जन और जगमीत जैसे लोग सूबे में दोबारा हालात खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कई विधायकों की ओर से लिखित रूप में मांग की गई है कि मजीठिया को गिरफ्तार कर कांग्रेस को अपना वादा पूरा करना चाहिए, इस पर कैप्टन ने कहा कि किसी भी केस में गिरफ्तारी के लिए जांच और सबूत जरूरी होते हैं। हमारी जांच चल रही है, कुछ इनपुट और सबूत मिले भी हैं, जिनको शेयर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद कानून अपनी कार्रवाई करेगा। सूबे में पालतू कुत्तों पर टैक्स की बात पर कैप्टन ने कहा कि यह सब झूठा है, कहीं टैक्स नहीं लगाया गया। इस मौके पर चौधरी संतोख सिंह, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, विधायक परगट सिंह, बावा हेनरी, चौधरी सुरिंदर सिंह और सुशील रिंकू भी मौजूद थे।


‘दो-तीन बच्चों के साथ स्कूल चलाया नहीं जा सकता’
सूबे में प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की बात पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने तय किया था कि जहां पर दो-तीन बच्चे हैं, वहां एक किलोमीटर के दायरे में स्कूल मर्ज कर दिया जाएगा। दो-तीन बच्चों के साथ स्कूल चलाया नहीं जा सकता। सीएम ने कहा कि सूबे में क्वालिटी ऑफ एजुकेशन नहीं है। निजी इंस्टीट्यूट और विश्वविद्यालय पर रेगुलेटरी बॉडी लगाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बादल परिवार की बसें अभी भी बिना परमिट के खुलेआम चलाई जा रही है। इस पर कैप्टन ने कहा कि जल्द ही ट्रांसपोर्ट पॉलिसी आ रही है। यह लगभग तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed