फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cm captain amrinder singh may change his cabinet, ministers are not happy with deptt

अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं कैप्टन, वजह काफी चौंकाने वाली

Wed, 22 Mar 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
punjab cm captain amrinder singh may change his cabinet, ministers are not happy with deptt
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। इसके पीछे चौंका देने वाली वजह पता चली है। दरअसल, कैबिनेट से कैप्टन के मंत्री खुश नहीं है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री की अटकलों के बीच कैबिनेट मंत्री का पद संभालने वाले नवजोत सिद्धू ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचा दी है। इसके अलावा नेता विपक्ष रहे चरणजीत सिंह चन्नी व साधु सिंह धर्मसोत भी वरिष्ठता के मुताबिक दूसरे मंत्रियों के मुकाबले बड़े विभाग न मिलने पर असहज महसूस कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने भी अच्छे विभाग के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


सिद्धू ने दलील दी है कि केंद्र ने भी शहरी विकास मंत्रालय स्थानीय निकाय विभाग के साथ जुड़ा हुआ है ऐसे में उन्हें शहरी विकास मंत्रालय भी दिया जाए। चन्नी भी चाहते हैं कि कोई और अच्छा विभाग मिले या स्कूल व उच्च शिक्षा को उसमें जोड़ा जा सकता है। मंत्री धर्मसोत भी सिन्योरिटी के हिसाब से और विभाग चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने अकाली सरकार के फैसले होल्ड किए

punjab cm captain amrinder singh may change his cabinet, ministers are not happy with deptt
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन सरकार ने अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार के पिछले 6 महीने में लिए गए फैसले होल्ड कर दिए हैं। इससे सड़कों का काम रुक गया है। करीब 250 सड़कों का काम शुरू होने से पहले ही रुक गया है। मौसम बदलने के बावजूद लुक-बजरी के प्लांट भी शुरू नहीं हुए।

काम रोकने के बारे में फिलहाल कुछ भी लिखित में नहीं है पर ठेकेदारों ने नए काम नहीं करने का फैसला लिया है। सभी को सरकार के लिखित ऑर्डर का इंतजार है। यही हाल देहाती हलकों का है। सड़कों के अलावा कई अन्य काम भी प्रभावित हो सकते हैं।

शहर में 272 करोड़ रुपए से करीब 650 सड़कों के काम होने हैं। इनमें से 100 काम का जिम्मा इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के पास है। निगम ने 553 सड़कों के टैंडर जारी किए थे जिनमें से अभी 250 के करीब काम शुरू होने हैं।

ठेकेदारों को डर है कि नए काम की पेमैंट फंस जाए इसलिए नए काम को हाथ नहीं डाल रहे। राज्य की नई कांग्रेस सरकार काम अपने तरीके से करवाना चाहती है। अब तक जो काम शुरू नहीं हुए हैं उन्हें रिव्यू करके रद्द किया है और नए सिरे से टेंडरिंग हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed