{"_id":"5daa02028ebc3e016e029807","slug":"punjab-cm-captain-amarinder-singh-tweets-to-pak-pm-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाक पीएम को किया ट्वीट, लिखा- 20 डॉलर की फीस वापस लें इमरान खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाक पीएम को किया ट्वीट, लिखा- 20 डॉलर की फीस वापस लें इमरान खान
Sat, 19 Oct 2019 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले तीर्थयात्रियों पर लगाए गए 20 डॉलर के शुल्क को वापस लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए इमरान खान से कहा, मैं श्री गुरु नानक देव जी के अंतिम विश्राम स्थल के खुले दर्शन दीदार की सुविधा के लिए श्री करतारपुर साहिब में तीर्थयात्रियों पर पाक सरकार द्वारा लगाए गए 20 डॉलर शुल्क को वापस लेने की अपील करता हूं। विश्व सिख समुदाय इस्लामाबाद की ओर से ऐसे फैसले का आभारी रहेगा।
विज्ञापन
बाद में एक बयान में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के अंतिम विश्राम स्थल के रूप में ऐतिहासिक गुरुद्वारा, जो दुनिया भर में प्रतिष्ठित है, पूरे सिख समुदाय के लिए एक सपने को पूरा करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुल्क लगाने के साथ-साथ अन्य शर्तें जैसे अनिवार्य पासपोर्ट और 30 दिन पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा ऑनलाइन नोटिस, तीर्थयात्रियों के सपने को साकार करने में बाधा डालेंगे क्योंकि इनमें से कई गरीब पुरुष और महिलाएं हैं, जो इतना शुल्क वहन नहीं कर सकते हैं और कभी इंटरनेट का उपयोग भी नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों को ऐतिहासिक गुरुद्वारा के खुले दर्शन के लिए जीवनकाल में एक बार मिल रहे अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। यह बताते हुए कि करतारपुर कॉरिडोर के विकास का उद्देश्य पहले सिख गुरु के 550 वें प्रकाश पर्व उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों को मुफ्त पहुंच मार्ग प्रदान करना है।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि यह कठिन शर्तें इस उद्देश्य को असफल करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरिडोर के निर्माण के लिए सहमति देकर पाकिस्तान सरकार ने एक बहुत प्रशंसनीय फैसला किया, जिसकी सिख समुदाय ने वास्तव में सराहना की। उन्होंने कहा कि इमरान खान सरकार को शुल्क और श्रद्धालुओं पर घोषित अन्य प्रतिबंधों को कम करना चाहिए।