फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh Strict on Black Marketing of Oxygen Cylinder

कैप्टन सख्त: पंजाब में ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई 

Sat, 01 May 2021 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 May 2021 10:00 AM IST
सार

कैप्टन ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के बावजूद हरियाणा और दिल्ली जैसे अन्य राज्यों से आने वाले किसी भी मरीज की देखभाल से इनकार करने के पक्ष में नहीं हैं। 

विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh Strict on Black Marketing of Oxygen Cylinder
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में ऑक्सीजन की लगातार कमी की स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निजी लाभ कमाने या राज्य से बाहर इसकी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने संकट की इस घड़ी में सहयोग कर रहे सभी प्राइवेट अस्पतालों को बेडों की संख्या बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों की तरफ से इन अस्पतालों को अपेक्षित ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी और ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई भी दुर्घटना घटने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। 
विज्ञापन



मुख्यमंत्री लुधियाना, एसएएस नगर (मोहाली), जालंधर, बठिंडा, पटियाला और अमृतसर समेत 6 जिलों की वर्चुअल कोविड इमरजेंसी समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों के कारण पंजाब के लोगों को अस्पतालों में जगह न मिलने पर चिंता जाहिर किए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऑक्सीजन की कमी के बावजूद हरियाणा और दिल्ली जैसे अन्य राज्यों से आने वाले किसी भी मरीज की देखभाल से इनकार करने के पक्ष में नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें किसी भी मरीज को इलाज के लिए इनकार नहीं करना चाहिए। हम कभी भी किसी मरीज के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं करेंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले मरीज भी हमारे लोग हैं क्योंकि हमारा एक ही मुल्क है और पंजाब में इलाज के लिए आने के लिए उनका स्वागत है और हम उनको अपने लोग समझ कर देखरेख करेंगे। अनुमानों के मुताबिक इस समय पंजाब में एक चौथाई बिस्तरों पर राज्य से बाहर के मरीजों को रखा गया है।


ऑक्सीजन सप्लाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री के साथ अतिरिक्त ऑक्सीजन अलॉटमेंट के लिए बात की है और केंद्र से और ऑक्सीजन टैंकरों की मांग भी करेंगे। राज्य सरकार ने भारत सरकार के साथ यातायात के लिए टैंकरों की अलाटमेंट का मुद्दा उठाया है जिससे पंजाब को पूर्वी क्षेत्र से इसके ऑक्सीजन वितरण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वह ऑक्सीजन की उपयुक्त मात्रा और इसकी सप्लाई को नियमित करने के लिए भारत सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed