पंजाब की सियासत: समन्वय समिति और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच डेढ़ घंटे की बैठक, नतीजे पर टिकी सबकी नजर
पंजाब कांग्रेस की कलह खत्म होने की जगह बढ़ती ही जा रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति से मुलाकात करेंगे। वहीं हाईकमान से बुलावा न मिलने के बाद नाराज नवजोत सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमले तेज कर दिए हैं। सिद्धू ने इस बार कैप्टन से उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांगने के साथ ही उन्हें खुली चुनौती भी दे दी। सिद्धू ने कहा कि वह (कैप्टन) कौन होते हैं पार्टी में मेरे लिए दरवाजा बंद करने वाले? इस बार सिद्धू के तेवर इतने तल्ख दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने कैप्टन के अलावा पार्टी हाईकमान पर भी तंज कसने में गुरेज नहीं किया। ऐसे में कैप्टन-सिद्धू के बीच का विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को सुलझाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को संसद पहुंचे। उन्होंने पार्टी की तीन सदस्यीय समिति से मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में मुलाकात की। मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सोनिया गांधी के साथ होने वाली बैठक पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं की नजरें टिकी हैं। बेअदबी से लेकर विधायकों के बेटों को नौकरी तक के फैसलों के कारण अपनी ही पार्टी में घिरे कैप्टन को आलाकमान का कितना साथ मिलेगा, इसी पर नवजोत सिद्धू का भविष्य भी टिका है।
Delhi | Punjab CM Captain Amarinder Singh arrives at Parliament, to meet three-member AICC panel in LoP Mallikarjun Kharge's office pic.twitter.com/ZlGp1twxJG
— ANI (@ANI) June 22, 2021विज्ञापन
छह मंत्री और विधायक भी दिल्ली तलब
बढ़ रही है कैप्टन विरोधियों की संख्या
Everything will be fine. We will fight the (Assembly) election under the leadership of Sonia Gandhi & Rahul Gandhi. Everyone in one voice said that they'll fight the election together: Congress MP & president of Congress panel over Punjab affairs, Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/GN4clKCdNv
— ANI (@ANI) June 22, 2021