फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder singh video call to ASI Harjeet singh

जिस ASI का कटा था हाथ, उसे कैप्टन अमरिंदर ने वीडियो कॉल कर कहा- पूरे पंजाब को आप पर गर्व

Mon, 13 Apr 2020 06:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh video call to ASI Harjeet singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह । - फोटो : Twitter

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पीजीआई में उपचाराधीन एएसआई हरजीत सिंह से बातचीत करके उनका हाल जाना और उनकी बहादुरी की तारीफ की। हरजीत का रविवार को पटियाला में निहंगों ने हाथ काट दिया था जिसे पीजीआई में ऑपरेशन के बाद जोड़ा गया था। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हरजीत सिंह की सफल प्लास्टिक सर्जरी पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उभरते हुए पूरी तरह तंदुरुस्त और स्वस्थ्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य को उन पर गर्व है। उन्होंने हरजीत सिंह से कहा कि यदि उन्हें किसी किस्म की भी जरूरत हो तो वह अस्पताल में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के जरिये उन्हें (मुख्यमंत्री) बताएं। 
विज्ञापन


एएसआई का हौसला बढ़ाते हुए कैप्टन ने अपने एक साथी का ऐसा ही तजुर्बा साझा किया जिसने अपना हाथ गंवा लिया था। उन्होंने कहा कि उनके साथी को भी इसी तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा था और वह अब पूरी तरह से ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एएसआई से कहा कि उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। पूरा राज्य उनके साथ खड़ा है। कैप्टन ने उन पर अकारण बेरहमी से हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि फोर्स पर ऐसे किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैप्टन ने इससे पहले रविवार को खुद डीजीपी दिनकर गुप्ता को हरजीत सिंह के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

पीजीआई में एएसआई की हालत स्थिर 
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पीजीआई के निदेशक डॉ. जगत राम सोमवार सुबह एएसआई से मिले। इसके बाद उन्होंने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. रमेश शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने हरजीत सिंह की जांच की है। उन्होंने मरीज की हालत को स्थिर बताया। इस समय सिर्फ उनकी पत्नी को ही दिन में एक बार मिलने की अनुमति है। डीजीपी ने बताया कि हमले में गिरफ्तार किए गए सभी 11 आरोपियों को कोर्ट ने सोमवार को 11 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed