फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh attack on NDA government on the issue of Pegasus

पेगासस मामला: अमरिंदर सिंह बोले- एनडीए सरकार वैश्विक साजिश का हिस्सा, जघन्य पाप की कीमत चुकानी पड़ेगी

Tue, 20 Jul 2021 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 01:50 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पेगासस मामले को लेकर एनडीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया और एनडीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और संगठनों के हाथ में संवेदनशील जानकारी दे दी गई है, जिसका भारत के खिलाफ दुरुपयोग हो सकता है। 

विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh attack on NDA government on the issue of Pegasus
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सियासी नेताओं, पत्रकारों, कारोबारियों, वैज्ञानिकों, संवैधानिक अधिकारियों और दूसरे व्यक्तियों के निजी फोन की हैकिंग की निंदा करते हुए कहा कि यह न सिर्फ निजता पर शर्मनाक हमला है, बल्कि केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालना है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत को बदनाम करने की वैश्विक साजिश रची गई है। एनडीए सरकार स्पष्ट तौर पर इसका हिस्सा बनी। केंद्र सरकार ने यह जघन्य पाप किया है और इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे संसद के अंदर और बाहर पेगासस जासूसी का मामला उजागर हुआ है, यह केंद्र सरकार की तरफ से भारत की लोकतांत्रिक शासन प्रणाली पर हैरान कर देने वाला हमला है, जिसने इस घिनौनी कार्रवाई से राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी मुखबरी जो इजराइली कंपनी द्वारा केंद्र सरकार की हरी झंडी के बिना नहीं की जा सकती। इसमें अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, सरकारों और संगठनों के हाथ में संवेदनशील जानकारी दे दी है, जिसका भारत के खिलाफ दुरुपयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर ही नहीं बल्कि हमारे देश की सुरक्षा पर भी हमला है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेने और एनडीए सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इससे बच नहीं सकती। उन्होंने एक जघन्य पाप किया है और इनको इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी को अपने लोगों के जीवन में दखल देने का अधिकार नहीं है, जैसे कि इस सरकार ने किया है। लोगों को अपना जीवन आजादी के साथ जीने देना चाहिए।


कैप्टन ने कहा कि इससे पहले विश्व के किसी भी हिस्से में किसी सरकार ने अपनी संस्थाओं और लोगों की सुरक्षा और हिफाजत को इस ढंग के साथ दांव पर नहीं लगाया था। ऐसा लगता है कि भारत को निशाना बनाने के लिए वैश्विक साजिश रची गई है जिसमें एनडीए सरकार स्पष्ट तौर पर हिस्सा बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed