{"_id":"60535af98ebc3ec4be1bddcd","slug":"punjab-cm-capt-amarinder-confident-sidhu-will-rejoin-his-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू की होगी वापसी : कैप्टन बोले- हर कोई चाहता नवजोत हमारी टीम का हिस्सा बने, मैं उन्हें बचपन से जानता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू की होगी वापसी : कैप्टन बोले- हर कोई चाहता नवजोत हमारी टीम का हिस्सा बने, मैं उन्हें बचपन से जानता हूं
Thu, 18 Mar 2021 07:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Mar 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो।
मोहाली के सिसवां स्थित फार्म हाउस में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के एक दिन बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हर कोई चाहता है कि वह हमारी टीम का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि वह सिद्धू को उनके बचपन से जानते हैं और बुधवार को भी उनके साथ मीटिंग बहुत ही सुखद रही है।
विज्ञापन
वह आशावान हैं कि सिद्धू फिर से वापसी का फैसला जल्द ही लेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बात पर भी खुश होंगे कि प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलों भी टीम का हिस्सा बनें। उन्होंने आगे कहा कि चाहे सभी की अपनी इच्छाएं होती हैं लेकिन यह फैसला करना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथ में है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में आपको अपनी इच्छाओं को एक तरफ करना होगा और पार्टी के साथ खड़ा होना पड़ेगा।
विज्ञापन
कैप्टन ने चार साल में वादे पूरे करने के लिए कुछ नहीं किया : हरपाल सिंह चीमा
उधर, पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे बड़े झूठे व्यक्ति हैं। उन्होंने चार साल में पंजाब के लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया है। हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा और कहा कि वे पंजाब के विकास करने के बारे में जो बातें कर रहे हैं, वे विकास उनके सिसवां फार्म हाउस में हुआ होगा।
विज्ञापन
कैप्टन चार साल के दौरान अपने फार्म हाउस से बाहर नहीं निकले हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि पंजाब में उन्होंने विकास कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बिजली बिल कम करने का वादा किया था। कैप्टन ने विधानसभा में कहा था कि बिजली पर श्वेत पत्र तैयार हो गया है, जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। अभी तक उसे जारी नहीं किया गया।