फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann said elected rule prevails in democracy not selected

Punjab: सीएम मान बोले- हर बात पर राज्यपाल तंग करते हैं, लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है... सेलेक्टेड नहीं

Fri, 02 Feb 2024 07:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 07:15 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप भाजपा पर लगा रही है। शुक्रवार यानी दो फरवरी को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann said elected rule prevails in democracy not selected
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में गवर्नर हमें तंग कर रहे हैं, बंगाल में ममता दीदी को। बात-बात पर गवर्नर कह देते हैं कि यह यह कानूनी नहीं गैर-कानूनी है। प्रदेश में चुनी हुई सरकार है। हम इलेक्टेड राज करेंगे या सेलेक्टेड राज करेंगे। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है। कई लोगों ने सेलेक्टेड राज की आदत डाल ली है। ये बातें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के खिलाफ दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के घेराव के दौरान कही। पंजाब सीएम भगवंत मान ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब उनका मन करता है, वह ईडी को किसी के भी पीछे लगा देते हैं।

विज्ञापन

देश की आजादी और बंटवारे में पंजाब के 10 लाख लोगों ने कुर्बानी दी

सीएम मान ने कहा देश की आजादी से बंटवारे तक पंजाब के 10 लाख लोगों ने अपनी कुर्बानियां दीं। आजादी पंजाब को बहुत महंगी पड़ी है। आज भी उसके जख्म पंजाबियों के दिलों में ताजे और जिंदा हैं लेकिन केंद्र सरकार को इनसे कुछ लेना नहीं है। सीएम ने कहा हम शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के त्याग और बलिदान को खाली नहीं जाने देंगे। सीएम ने कहा वे उनके वारिस बनेंगे और किसी के हाथ में यूं ही देश को नहीं दे देंगे।

विज्ञापन

यदा-यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:

यदा-यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।। इस श्लोक के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ का मेयर चुनाव एक छोटा सा चुनाव था लेकिन देश के साथ पूरी दुनिया ने देख लिया कि सबसे बड़ी पार्टी वोटों की धांधली कैसे कर रही थी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर पंजाब सीएम मान ने कहा कि अगर 2024 में दोबारा केंद्र में भाजपा सरकार आती है तो जनता ये मान ले कि अगली बार से चुनाव नहीं होंगे। फिर तानाशाही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed