फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann made a letter public in Mukhtar Ansari case

मुख्तार अंसारी पर बवाल: अब CM मान ने सार्वजनिक किया पत्र, जानें- रंधावा ने कैप्टन को क्या लिखा था?

Mon, 03 Jul 2023 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

यह पत्र रंधावा ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जनवरी 2021 में लिखा था। पत्र में सुखजिंदर रंधावा ने मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में रखने पर सवाल उठाया था। वहीं मीडिया के सामने स्थिति साफ करने को भी कहा था। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann made a letter public in Mukhtar Ansari case
Punjab News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का बाहुबली मुख्तार अंसारी इन दिनों पंजाब की सियासत का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को दिनभर इस मुद्दे पर गहमा गहमी बनी रही। वहीं देर शाम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का एक पत्र सार्वजनिक किया। यह पत्र रंधावा ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जनवरी 2021 में लिखा था। पत्र में सुखजिंदर रंधावा ने मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में रखने पर सवाल उठाया था। वहीं मीडिया के सामने स्थिति साफ करने को भी कहा था। 

विज्ञापन


अब इस पर सीएम मान ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उस समय के जेल मंत्री कह रहे हैं कि उन्हें कुछ पता नहीं। मुख्ममंत्री कह रहे हैं कि मैं जिंदगी में कभी अंसारी से नहीं मिला... जेलों में कौन आया कौन गया.. किसे पता था। यह चिट्ठी सार्वजनिक कर रहा हूं। लोगों को पता चलना चाहिए कि तजुर्बेकार सरकार कैसे चलती थी।

विज्ञापन

क्या लिखा था पत्र में 

कैप्टन को लिखे पत्र में पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लिखा है कि एक संवेदनशील मामले में आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं। मैं बताना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश का एक विधायक मुख्तार अंसारी रोपड़ जेल में बंद है। उस पर कई संगीन आरोप हैं। गत कुछ समय से मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। विधानसभा में विरोधी पक्ष की तरफ से यह मामला उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को पंजाब से उत्तर प्रदेश शिफ्ट करने का आदेश दिया। मीडिया में लगातार उठाए जा रहे सवालों के चलते यह मामला न सिर्फ जेल विभाग बल्कि राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूं कि इस मामले में कार्रवाई करके तुरंत मीडिया को स्पष्ट किया जाए। मुख्तार अंसारी की वजह से कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हो रही है।

आपका नोटिस मिल गया है, कानूनी मदद लूंगा: रंधावा

पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने सोमवार देर शाम ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देते हुए कहा कि मुझे आपका नोटिस मिल गया है। उम्मीद के मुताबिक आप फिर एक बार अपने दावे से पीछे हटे हैं। 55 लाख के मुकाबले केवल 17.60 लाख रुपये की बात नोटिस में कही है। मैं ट्विटर-ट्विटर नहीं खेलता हूं। इस मामले में कानूनी मदद लूंगा। आपको ऊंचे घोड़े से नीचे खींच लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed