फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann handed over appointment letters to newly recruited candidates in Markfed

Punjab News: सीएम मान बोले- नौ माह में 30,000 करोड़ का हुआ निवेश, 21,404 नौजवानों को दी सरकारी नौकरी

Fri, 23 Dec 2022 09:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 09:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सेक्टर-35 स्थित म्युनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann handed over appointment letters to newly recruited candidates in Markfed
कार्यक्रम में बोलते सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उद्योगों के अनुकूल माहौल और कारोबार को सरल बनाने की नीतियों के चलते पिछले नौ महीनों में राज्य में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे हजारों नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। शुक्रवार को म्युनिसिपल भवन में मार्कफेड में नए भर्ती हुए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने और नए उत्पादों की शुरुआत करने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा स्टील, वरबीओ, फ्रेडनबर्ग, स्नाथन टेक्सटाइल जैसे बड़े औद्योगिक घरानों ने हमारी औद्योगिक नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए निवेश के लिए समझौते किए हैं।

विज्ञापन

 
इससे राज्य के नौजवानों को नौकरियां हासिल होंगी। हाल ही में हैदराबाद में उद्योगपतियों के साथ हुई बैठकों का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग और कृषि से जुड़े वहां के उद्यमियों ने पंजाब में निवेश के लिए रुचि दिखाई है, जिससे राज्य के औद्योगिक क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।  
विज्ञापन

 
पंजाब के माहौल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता संसद में या सार्वजनिक समारोहों में उनको जानबूझ कर निशाना बना रहे हैं। राज्य सरकार ने नौ महीनों में 21,404 नौजवानों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए हैं और अन्य भर्तियां भी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए साल के अवसर पर मास्टर काडर के 3000 से अधिक नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं, जिससे हमारी स्कूल शिक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्कफेड और वेरका को राज्य की सहकारिता का केंद्र बताते हुए भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार विदेश में बसने वाले पंजाबियों वाले मुल्कों में इन संस्थाओं का कारोबार बढ़ाने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने मार्कफेड द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी लॉन्च किए। इस अवसर पर मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता अनुराग अग्रवाल और एमडी मार्कफेड रामवीर भी उपस्थित रहे। 

पीटीएम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
शिक्षा को प्राथमिक क्षेत्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में 24 दिसंबर को सरकारी स्कूलों में अध्यापक-अभिभावक भेंट (पीटीएम) करवाई जा रही है, जिससे अभिभावकों को अध्यापकों से अपने बच्चे की शख्सियत संबंधी विस्तार में जानने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी अभिभावकों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थापित किए जा रहे स्कूल ऑफ एमिनेंस से 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में मनपसंद पेशे चुनने के लिए तैयारी करवाई जाएगी।

मार्च 2023 तक स्थापित होंगे 750 क्लीनिक  
राज्य में स्थापित किए गए 100 आम आदमी क्लीनिकों द्वारा आम लोगों को मिल रहे मुफ्त इलाज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी, 2023 तक इन क्लीनिकों की संख्या 350 की जा रही है और 31 मार्च, 2023 तक 750 आम आदमी क्लीनिक स्थापित हो जाएंगे। इससे पंजाब निवासियों को उनके घरों के नजदीक ही मुफ्त और बेहतर इलाज हासिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed