{"_id":"646f33ae53825f4aa2087884","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-gets-z-plus-security-cover-from-crpf-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhagwant Mann Security: पंजाब के सीएम भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा, तैनात होंगे CRPF के 55 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagwant Mann Security: पंजाब के सीएम भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा, तैनात होंगे CRPF के 55 जवान
Thu, 25 May 2023 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 May 2023 04:25 PM IST
सार
Punjab CM Bhagwant Mann Security: सूत्रों के अनुसार, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उनके समर्थकों पर कार्रवाई के बाद भगवंत मान को केंद्र से सुरक्षा दी गई है। यह सुरक्षा पूरे भारत में रहेगी। मान के पास पहले से ही पंजाब पुलिस का कवर है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान को केंद्र ने दी सुरक्षा।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने यह फैसला वीवीआईपी सुरक्षा से संबंधित खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया है।
विज्ञापन
इस आदेश के तहत अब मुख्यमंत्री मान की सुरक्षा में 10 एनएसजी कमांडो के साथ-साथ पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ के 55 जवान तैनात होंगे। मुख्यमंत्री को यह ‘जेड प्लस’ कवर उन्हें पंजाब के अलावा पूरे भारत में उनकी यात्राओं के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ शुरू की गई अलगाववादी मुहिम से उपजे हालात पर बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में सीएम भगवंत मान द्वारा खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन के चलते उन्हें अधिक खतरे में बताया गया। रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
परिजनों की भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी
जेड प्लस सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान को सभी स्थानों पर सख्त सुरक्षा घेरा मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इस फैसले से मुख्यमंत्री मान से सार्वजनिक कार्यक्रमों, रोड शो आदि से पहले सुरक्षा टीमें आयोजन स्थलों की चेकिंग और निगरानी बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
सूबे में इन्हें भी मिल चुकी है जेड प्लस
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को भी जेड प्लस सिक्योरिटी मिल चुकी है।
‘मुझे डिग्री की बधाई नहीं दी लेकिन मैं सुरक्षा के लिए देता हूं’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले ही पीएचडी की डिग्री मिली है लेकिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं नहीं दीं। चन्नी ने कहा कि मेरे जैसे व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है लेकिन मैं उन्हें (मान) जेड प्लस सिक्योरिटी मिलने बधाई देता हूं। अब सीआरपीएफ के जवान उनकी सुरक्षा में लगेंगे और पंजाब पुलिस के जवानों को हटा दिया जाएगा। शायद उन्हें अब पंजाब पुलिस की सुरक्षा पर विश्वास नहीं है।