फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant mann comments on Congress amidst alliance discussion of INDIA

'एक थी कांग्रेस' पर रार: भगवंत मान के बयान पर भड़की कांग्रेस, संदीप दीक्षित बोले-एक पार्टी थी जो तिहाड़ में..

Tue, 02 Jan 2024 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

भाजपा के खिलाफ देश की विपक्षी पार्टियों ने इंडी अलायंस के नाम से गठबंधन तैयार किया है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर बने इस गठबंधन को पंजाब में लागू करने पर विवाद बना हुआ है। कांग्रेस और आप दोनों ही पंजाब में एक दूसरे के साथ आने से हिचक रही हैं। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant mann comments on Congress amidst alliance discussion of INDIA
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिया गठबंधन के तहत पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की चर्चा से पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा है। हालांकि, इस गठबंधन बारे में दोनों पार्टियों में हाईकमान की ओर से अंतिम फैसला लिया जाना है। 
विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस की खींचतान को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा- दिल्ली और पंजाब में मां, बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है कि- एक थी कांग्रेस। वैसे, भगवंत मान ने इंडिया गठबंधन का बचाव भी किया और बताया कि जल्दी ही गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश का संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान बचेगा तो देश और राजनीतिक दल बचेंगे।

वहीं भगवंत मान के तंज पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। खेड़ा ने एक्स पर लिखा-'आप’ के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं!! दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुंह की खाएंगे। वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’। आपने तो देखी होगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप दीक्षित ने भी दी प्रतिक्रिया
मान के 'एक थी कांग्रेस' वाले बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी प्रतिक्रिया दी। दीक्षित ने कहा कि आने वाले समय में मांएं कहेंगी कि एक पार्टी थी जो अब तिहाड़ जेल में मिल सकती है। बताओ किस पार्टी का 40 फीसदी नेतृत्व जेल में है और बाकी लोग जाने को तैयार हैं? 

कांग्रेस में भी एक राय नहीं
इंडिया गठबंधन के तहत पंजाब में भी आप से गठबंधन की तैयारी कर रहे कांग्रेस हाईकमान ने बीते सप्ताह सूबे के पार्टी नेताओं को दिल्ली बुलाया था। बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जानकारी दी थी कि हाईकमान ने गठबंधन के मुद्दे पर उनसे कोई सवाल नहीं किया, इसलिए पंजाब के नेताओं ने भी हाईकमान के सामने कोई बात नहीं रखी।

हालांकि बैठक में अंदरखाते जो कुछ हुआ, उससे पंजाब कांग्रेस में खलबली मच गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पंजाब इकाई के एक वरिष्ठ नेता जोकि बाकी नेताओं की तरह ही आप के गठबंधन का खुले तौर पर विरोध करते रहे हैं, ने हाईकमान को बताया है कि पंजाब में कांग्रेस के लिए आप से गठबंधन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्होंने हाईकमान के सामने कई ठोस कारण भी गिनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed