{"_id":"635f9641f3493f2fbc4a7d34","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-asserted-no-deficiency-on-government-part-in-justice-in-sidhu-moosewala-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: मूसेवाला के पिता के आरोपों पर बोले सीएम मान, सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: मूसेवाला के पिता के आरोपों पर बोले सीएम मान, सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी
Mon, 31 Oct 2022 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 03:03 PM IST
सार
गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को देश छोड़ने की धमकी देते हुए सरकार को 25 नवंबर तक उनकी बात सुनने का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही न्याय न मिलने पर एफआईआर वापस लेने की भी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भाजपा में शामिल होने से दूध का धुला नहीं बन जाता। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा भी राज्य का खजाना लूटने के अपराध से बचने के लिए भाजपा में शामिल हुए थे। अब पूर्व मंत्री सलाखों के पीछे अपने कर्मों की सजा काट रहे हैं। दुखद बात यह है कि उनके घर से एक नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई है। सीएम सोमवार को पठानकोट में अनाज मंडियों का दौरा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा राज्य सरकार द्वारा किए गए खर्च पर सवाल उठाने से पहले अपने भीतर देख लें। बाजवा देखें कि उनकी पार्टी दूसरे राज्यों में क्या कर रही है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को ऐसे दोहरे मापदंड से बचना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश में 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद
मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 अक्तूबर तक लगभग 112 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आ चुका है, जिसमें से लगभग 110 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। 88 लाख मीट्रिक टन धान बाजारों से लिया गया है और अब तक किसानों को 18,660 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि चालू खरीद सीजन के दौरान, राज्य भर के किसानों की ओर से एक भी शिकायत नहीं मिली है। भगवंत मान ने कहा कि किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। जिसका नतीजा फसल के तौर पर देखने को मिला है। इस अवसर पर साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक भी उपस्थित रहे।
मूसेवाला हत्याकांड की जांच में कोई कमी नहीं छोड़ी: मान
भगवंत मान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में न्याय दिलाने में उनकी सरकार की ओर से कोई कमी नहीं है। मान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनके बेटे को गैंगस्टरों से जोड़ा गया तो वह अपने बेटे की हत्या के मामले में प्राथमिकी वापस ले लेंगे। पठानकोट में सीएम मान ने कहा कि हमारी तरफ से ऐसी कोई कमी नहीं है। हर दिन किसी न किसी को गिरफ्तार किया जा रहा है। मामले में जहां से हमें कोई सुराग मिलता है, हम गिरफ्तारियां करते हैं।
रविवार को ही मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने देश छोड़ने की धमकी देते हुए सरकार को 25 नवंबर तक उनकी बात सुनने का अल्टीमेटम दिया है। मान ने मूसेवाला हत्याकांड को बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने गायक पर हमला किया और हत्या की योजना बनाई। मामले में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से उन आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का आग्रह किया था, जो कनाडा में थे, ताकि उन्हें कानून का सामना करने के लिए यहां लाया जा सके।