{"_id":"660685b611438f6b740ebd7d","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-arrived-at-his-residence-with-his-newborn-baby-girl-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बेटी नियामत कौर मान को गोद में उठाकर घर लाए सीएम भगवंत मान, कहा- आज मेरे परिवार के लिए बड़ा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बेटी नियामत कौर मान को गोद में उठाकर घर लाए सीएम भगवंत मान, कहा- आज मेरे परिवार के लिए बड़ा दिन
Fri, 29 Mar 2024 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:46 PM IST
सार
पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया था। सीएम मान ने खुद इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी थी।
विज्ञापन
नवजात बेटी को घर लेकर पहुंचे सीएम भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को अपनी बेटी को हाथों में उठाए चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पहुंचे। उनके साथ पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
सीएम मान ने बताया उन्होंने और पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक गाने के बोल में से बेटी का नाम नियामत कौर मान रखा है। नियामत का अर्थ है खुदा की बख्शीश यानी भगवान द्वारा कबूल की गई अरदास के बाद उसे आशीर्वाद दिया हो। सीएम ने कहा, ‘मेरी बेटी के साथ प्रदेश में कई बेटी और बेटों ने जन्म लिया होगा। मेरी सबसे यह गुजारिश है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, अपनी विरासत और एक नेक इंसान बनाने के लिए सभ्याचार के गुण सिखाएं। जच्चा-बच्चा दोनों तंदुरुस्त हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं एक बेटी का पिता बना हूं।’
सीएम मान के परिजनों और रिश्तेदारों ने ढोल बजाकर, फूल बरसाकर और केक काटकर बेटी का स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा, ‘आज मेरे परिवार, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि हम अपने घर और अपने जीवन में एक स्वस्थ बच्ची का स्वागत कर रहे हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी रिश्तेदार बेटी नियामत कौर मान के स्वागत के लिए सीएम हाउस में मौजूद थे। उन्होंने स्वस्थ बच्ची और मां के लिए भगवान को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बस एक स्वस्थ बच्चे के लिए प्रार्थना करना चाहिए। लड़का और लड़की दोनों एक समान हैं, चाहे आपके बेटा हो या बेटी, उन्हें शिक्षित करें और उन्हें सशक्त बनाएं। हमारी बेटियां भी कम नहीं हैं।
केजरीवाल ने मेरे पिता के रूप में दिया था आशीर्वाद
बेटी नियामत के साथ जब सीएम मान अपने आवास की ओर बढ़ रहे थे तो मीडिया से बातचीत के दौरान एक पल के लिए वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘सीएम आवास में ही मेरी शादी हुई थी। मेरी शादी पर लावां लेते समय मुझे अपने पिता की कमी महसूस हुई थी, क्योंकि उनका स्वर्गवास हो गया था। उस समय सीएम केजरीवाल ने मुझे और मेरी पत्नी को आशीर्वाद दिया था। जब पिता नहीं होते तो एक बड़ा भाई ही वह जिम्मेदारी निभाता है।’