फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann and Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu met in Chandigarh

Punjab News: हिमाचल और पंजाब के सीएम ने की मुलाकात, वाटर सेस पर हुई चर्चा, रोपवे प्रोजेक्ट पर बनी सहमति

Wed, 29 Mar 2023 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

दोनों मुख्यमंत्री इस बात पर सहमत दिखे कि दोनों राज्यों के उच्च अधिकारी आपसी सहयोग से राज्यों के समक्ष आने वाले मुद्दों का समाधान करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग के रास्ते तलाशेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann and Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu met in Chandigarh
गले मिलते पंजाब और हिमाचल के सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार सुबह ब्रेकफास्ट पर मिले। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आवास पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ब्रेकफास्ट के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल के प्रस्तावित वाटर सेस पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री मान ने जहां इस उपकर को लेकर चिंता जताई, वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वाटर सेस केवल हिमाचल प्रदेश के हाइड्रो पावर प्रोजेक्टों पर ही लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन


मान ने कहा कि वाटर सेस लागू नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह पंजाब के हितों के खिलाफ है। वहीं, सुक्खू ने स्पष्ट किया कि वाटर सेस केवल उनके अपने राज्य में पन-बिजली प्रोजेक्टों पर ही लगाया जाएगा और यह पंजाब में लागू नहीं होगा। इसके साथ ही दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे पर सहमति जताई कि दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और ऊर्जा सचिव प्रत्येक पखवाड़े पर बैठक करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोनों राज्यों के बीच कोई विवाद न खड़ा हो। दोनों मुख्यमंत्री इस बात पर सहमत दिखे कि दोनों राज्यों के उच्च अधिकारी आपसी सहयोग से राज्यों के समक्ष आने वाले मुद्दों का समाधान करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग के रास्ते तलाशेंगे।

विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी, पठानकोट-डलहौजी रोपवे पर बनी सहमति
मुख्यमंत्री मान ने एक अन्य मुद्दा उठाते हुए श्री आनंदपुर साहिब और नैना देवी के बीच रोप-वे प्रोजेक्ट का जिक्र किया, जिस पर हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि रोपवे से लाखों तीर्थयात्री इन दोनों ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने माना कि इस योजना से दोनों तीर्थ स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी, जो एक दूसरे से काफी दूर है। इसके साथ ही, दोनों मुख्यमंत्रियों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पठानकोट-डलहौजी रोपवे परियोजना स्थापित करने पर भी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को सुविधा देने के अलावा, दोनों राज्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में भी मददगार होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन की सुविधा के लिए संयुक्त रूप से काम करना दोनों राज्यों के हित में है।

पंजाब को बिजली बेच सकता है हिमाचलः मान
मुख्यमंत्री मान ने बिजली क्षेत्र में भी दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पीक सीजन में अपनी अतिरिक्त बिजली पंजाब को बेच सकता है। भगवंत मान ने कहा कि इससे राज्य में धान के मौसम में बिजली की समस्या को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed