फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Badal will Talk to Prime Minister Narendra Modi about Drugs Smuggling

मोदी, राजनाथ से ड्रग तस्करी पर चर्चा करेंगे बादल

Wed, 11 Jun 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jun 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Badal will Talk to Prime Minister Narendra Modi about Drugs Smuggling

पंजाब से ड्रग्स को जड़ से उखाड़ने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कड़े कदम उठाए जाने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर सीमा पार से पंजाब में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

बादल मंगलवार को पंजाब राज भवन में कैबिनेट मंत्रियों सोहन सिंह ठंडल, तोता सिंह और डॉ. दलजीत सिंह चीमा के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पंजाब को नशा मुक्त बनाना सरकार का मिशन

Punjab CM Badal will Talk to Prime Minister Narendra Modi about Drugs Smuggling

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मिशन पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाना है, जिसके लिए सीमा पार से आ रहे ड्रग्स की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार की सहायता जरूरी है।

वह केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए जोर देंगे। इसके साथ ही राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्य में खुले तौर पर बिकते पोस्त की बिक्री पर भी पाबंदी लगाने के लिए प्रभावशाली कदम उठाने की मांग करेंगे।

गिरफ्तार पेडलर भी करते हैं ड्रग्स का सेवन

Punjab CM Badal will Talk to Prime Minister Narendra Modi about Drugs Smuggling

उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पकड़े गए ड्रग पेडलरों में से अधिकतर नशेड़ी हैं। उनका इलाज करवाया जा रहा है। बादल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ड्रग्स की सप्लाई पर नकेल कसना और नशे के शिकार लोगों का इलाज करवाना है। इसके लिए नशामुक्ति केंद्रों में विशेष प्रबंध किए गए हैं और वह खुद इन सेंटरों का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स तस्करी से जुड़े किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस धंधे में बड़ी मछलियों के शामिल होने से संबंधित सवाल को टालते हुए बादल ने कहा कि सबूत मिले तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के सौदागरों को नकेल डालने के लिए स्पेशल नारकोटिक्स सेल भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed