{"_id":"571745af4f1c1bba528b45d3","slug":"punjab-cm-badal-brother-died-parkash-singh-badal-brother-died-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब CM बादल के भाई की गोली लगने से मौत, अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब CM बादल के भाई की गोली लगने से मौत, अंतिम संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम
- फोटो : amar ujala
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भाई की गोली लगने से मौत हो गई। आज सवेरे उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक का नाम जसवीर सिंह बताया जा रहा है। वे सीएम बादल के चचेरे भाई थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही सीएम बादल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
अंतिम संस्कार गांव बादल में किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री बादल भी पहुंचे। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल परिवार के दुख में शरीक हुए। वह अपने बाद बेटे पवनप्रीत सिंह बॉबी बादल, पुत्री रमनप्रीत कौर तथा पत्नी छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने पारिवारिक सदस्यों के साथ हमदर्दी जताई।
मिली जानकारी के अनुसार, जसवीर सिंह अपनी राइफल साफ कर रहे थे। अचानक गोली चल गई और उन्हें लग गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।