फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder singh said Two months delay in Vaccination for persons above 45 years

केंद्र के आरोप पर कैप्टन का पलटवार : कहा- 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के टीकाकरण में हुई दो माह की देरी

Wed, 31 Mar 2021 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Mar 2021 10:26 PM IST
सार

  • केंद्र सरकार की आलोचना पर कैप्टन ने किया पलटवार
  • कहा- पंजाब की टेस्टिंग राष्ट्रीय औसत से अधिक
  • केंद्र सरकार पर ढिलाई बरतने का लगाया आरोप 

विज्ञापन
Punjab CM Amarinder singh said Two months delay in Vaccination for persons above 45 years
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार की अलोचना की। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब केंद्र पर पलटवार किया। बुधवार को उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राष्ट्रीय औसत से अधिक लोगों की जांच कर रही है। हालात और भी बेहतर होते अगर भारत सरकार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगवाने की तारीख में देरी न करती। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार 45 साल से ज्यादा आयु के लोगों को टीकाकरण के अधीन लाने में दो महीने की देरी करने के बजाय 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण की हमारी मांग मान ली होती तो शायद मौजूदा हालात और बेहतर हो सकते थे।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि राज्य सरकार ने कोरोना जांच और पीड़ितों के एकांतवास को लेकर उचित कदम नहीं उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सार्वजनिक भीड़भाड़ पर कड़ी पाबंदी लगाई है और सभी शिक्षा संस्थान बंद कर दिए हैं। इसके अलावा कोविड से बुरी तरह प्रभावित 11 जिलों में रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बार-बार केंद्र सरकार को लिखित रूप में और राज्य की मुख्य सचिव की तरफ से बैठकों में कहा गया कि टीकाकरण की मौजूदा योजना की समीक्षा करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और अध्यापकों, जजों, बस डाइवरों और कंडक्टरों, पंचों/सरपंचों /मेयरों/म्युनिसिपल कमेटी, प्रधानों /पार्षदों, विधायकों और सांसदों के लिए पेशा आधारित टीकाकरण हर जगह शुरू किए जाने की अपनी मांग दोहराई। कैप्टन ने कोविड के बारे में नमूनों की रिपोर्टें मिलने में हो रही देरी का भी जिक्र किया।


भेजे गए 874 नमूनों में से अभी तक सिर्फ 588 की रिपोर्ट ही आई है, जिनमें से 411 नमूनों को बी-1.1.7 (यूके वायरस) और 2 को एन-440 के लिए पॉजिटिव पाया गया। मुख्यमंत्री ने केंद्र से अपील की है कि यूके स्ट्रेन की मौजूदगी से पेश चुनौती पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है और इस संबंध में राज्य के साथ अपेक्षित जानकारी और सलाह साझा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed