फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chief Secretary Vini Mahajan directed officials to conduct 10 thousand RTPCR tests daily in Schools 

एहतियात: पंजाब के स्कूलों में अब रोज होंगे 10 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
सार

राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हरेक जिले को दूसरी लहर के शिखर के दौरान मांग के मुकाबले बिस्तरों की क्षमता 25 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए।

विज्ञापन
Punjab Chief Secretary Vini Mahajan directed officials to conduct 10 thousand RTPCR tests daily in Schools 
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के दो स्कूलों में विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने संबंधित विभागों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को आरटीपीसीआर टेस्टों की संख्या बढ़ाने और स्कूलों में प्रतिदिन 10 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों को संक्रमण की रोकथाम के लिए टीके की दोनों खुराक लगवाने वाले शिक्षकों और अन्य स्टाफ को स्कूल आने की अनुमति देने की व्यवस्था करने की हिदायत दी।

विज्ञापन


ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि रोजाना 40 हजार नमूने लेने के लक्ष्य को निश्चित रूप से पूरा किया जाए, यदि कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो टेस्टिंग में और तेजी लाई जाए। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ राज्य में कोविड के हालात की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने पड़ोसी राज्य के बढ़ते मामलों पर चिंता प्रकट की। उन्होंने आने वाले त्योहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों को संक्रमण दर पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वायरस के फैलाव को रोकने के लिए और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।    
विज्ञापन



महामारी के फैलाव को रोकने के लिए सभी जिलों को बड़े स्तर पर टेस्टिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अब सभी जिलों में एपीडिमोलोजिस्ट नियुक्त किए गए हैं और कोविड की तीसरी संभावित लहर को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आलोक शेखर, स्वास्थ्य सलाहकार डा. केके तलवार, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. राज बहादुर, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन में 0.1 प्रतिशत रही संक्रमण दर
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए विनी महाजन ने कहा कि लगाए गए अनुमान के मुताबिक नए मामलों की संख्या लगभग 64 दिनों में दोगुनी हो सकती है (इस धारणा के अधीन वृद्धि की दर स्थिर रहेगी)। उन्होंने इस तथ्य पर तसल्ली जाहिर की कि पिछले सप्ताह 3 से 9 अगस्त तक 2,45,823 सैंपल लिए गए, जिनमें से 352 संक्रमित पाए गए हैं, जिससे संक्रमण दर 0.1 फीसदी रही।    


25 फीसदी बेड बढ़ाने का लक्ष्य
राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हरेक जिले को दूसरी लहर के शिखर के दौरान मांग के मुकाबले बिस्तरों की क्षमता 25 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए। मुख्य सचिव ने बताया कि इस समय सरकारी अस्पतालों में 4307 एल-2 बेड मौजूद हैं, जो 25 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5387 हो जाएंगे, जबकि निजी अस्पतालों में 6565 एल-2 बेड उपलब्ध हैं और 25 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1644 बेड और शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed