{"_id":"58cb68254f1c1b275a32a025","slug":"punjab-chief-minister-captain-amrinder-singh-in-action-mode-with-his-cabinet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM बनते ही एक्शन मोड में आए कैप्टन, सिपहसालारों ने भी तय की प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बनते ही एक्शन मोड में आए कैप्टन, सिपहसालारों ने भी तय की प्राथमिकताएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री का पद संभालते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह एक्शन मोड में आ गए। उनके सभी 9 सिपहसालारों ने भी अपनी प्राथमिकताएं तय कर लीं। वीरवार सुबह राजभवन में शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने सबसे पहला काम अफसरशाही को अपने नियंत्रण में लाने का किया और 12 आईएएस, 12 आईपीएस समेत 41 पुलिस अधिकारी और 20 डीसी के तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को अपनी कैबिनेट की पहली बैठक भी बुला ली है और यह घोषणा भी कर दी है कि पहली कैबिनेट बैठक में ही कई महत्वपूर्ण फैसलों का ऐलान होगा। कैप्टन के इस एक्शन मोड को देखते हुए उनसे यह जानने की कोशिश की गई कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं क्या है? यही नहीं, उनकी कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों और राज्य मंत्रियों से भी इसी सवाल का जवाब मांगा गया।
चूंकि वीरवार सुबह मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ था, ऐसे में सभी मंत्रियों ने कांग्रेस के चुनाव मेनिफेस्टो में किए गए वादे पूरे करने को नई सरकार की प्राथमिकता बताया। हालांकि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों ने प्रदेश में नशा, बेरोजगारी, किसानों के कर्ज जैसे मुद्दों का जिक्त्रस् करते हुए इन समस्याओं का निपटारा करने का वादा किया।

पहले चार हफ्ते में खत्म करेंगे नशे की समस्या
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री का पद संभालते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वह सभी चुनावी वादे पूरा करने के प्रति वचनबद्ध हैं और इस दिशा में कदम उठाते हुए पहले चार सप्ताह के भीतर राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा।
इसके तहत विशेष जांच दल का गठन होगा। इस समस्या से निपटने के अलावा प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी, औद्योगिक पुनरुत्थान और रोजगार के अवसर पैदा करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
जनता को नहीं करेंगे निराश : सिद्धू
कैबिनेट मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्धू शपथ ग्रहण के बाद अपने प्रशंसकों से घिरे रहे। प्रशंसक भी उनके साथ सेल्फी के लिए इतने उतावले दिखे कि सिद्धू मंत्री के रूप में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे थे। केवल इतना ही कहा कि उनकी सरकार जनता को निराश नहीं करेगी।
24 घंटे में खत्म होगा वीआईपी कल्चर : मनप्रीत
मनप्रीत बादल ने दावा किया है कि राज्य में वीआईपी कल्चर 24 घंटे में खत्म होगा। लाल बत्ती, लड्डू बांटने और फीता काटने की रवायतें बंद की जाएंगी। उन्होंने लाल बत्ती नहीं लगाई और गाड़ी भी खुद ड्राइव की। मनप्रीत ने कहा कि 24 घंटे में लोगों को सरकार के तेवर और बदलाव नजर आने लगेगा।
पहली कैबिनेट बैठक में ही कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक के साथ-साथ धार्मिक मुद्दा भी है। बेअदबी जैसी घटनाओं को रोकेंगे। खर्च घटाएंगे और आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

दस साल का कुशासन ठीक करने में लगेगा समय
पंजाब की नई सरकार ने शपथ ली
अरुणा चौधरी ने कहा कि दस साल का कुशासन ठीक करने में समय तो लगेगा ही। लेकिन लोगों ने जि मेदारी दी है तो कर लेंगे। सबसे बुरा हाल माझा का है, जहां नशा सबसे बड़ी समस्या है। यहां नशों की तस्करी होती है। सीएम ने शपथ ली है कि चार ह तों में नशों का खात्म करेंगे। लोगों ने साफ जनादेश दिया है तो चार ह ते में दूर करेंगे। पंजाब में आर्थिक संकट है। जिन लोगों को जरूरत नहीं थी, उन्हें भी सब्सिडी दी गई। मुलाजिमों को वेतन नहीं मिल पा रहा था। इसे रिव्यू करेंगे।
करेंगे नशों का सफाया : धरमसोत
साधू सिंह धरमसोत ने कहा कि पंजाब की समस्याएं चुनाव से पहले भी पता थीं और अब भी पता हैं, ठीक करेंगे। कैप्टन अमरिंदर ने चार ह तों में नशों के सफाए का वादा किया है, उससे पहले करेंगे। इसमें कोई भी मंत्री या अफसर दोषी पाया गया तो ब शा नहीं जाएगा। किसान और इंडस्ट्री को बचाना दूसरी प्राथमिकता है। सूबे पर कर्ज बहुत है, खजाना खाली है। लेकिन कैप्टन उसे ठीक कर सकते हैं।
समय पर पूरे करेंगे वादे : राणा गुरजीत
राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जो वादे किए हैं, वे समय से पूरे करने की पूरी कोशिश की जाएगी। कैप्टन अमरिंदर ने चार ह ते में नशों के खात्मे का वादा किया है, वह सरकार की प्राथमिकता रहेगा। सीएम यह भी स्पष्ट कर चुकेहैं कि बदले की सियासत नहीं होगी। विकास और लोगों के मुद्दों को पहल दी जाएगी। अच्छी सरकार चलाएंगे।

रोजगार देना होगा प्राथमिकता : ब्रह्म मोहिंद्रा
पंजाब की नई सरकार ने शपथ ली
- फोटो : File Photo
ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। अकाली-भाजपा सरकार ने दस सालों में पंजाब को बर्बाद कर दिया है। 35-40 लाख नौजवान बेरोजगार हो गए हैं। सरकार एक भी ऐसा प्रोजेक्ट नहीं लाई, जिससे रोजगार मिलता। हमारा पूरा ध्यान बच्चों को जॉब दिलाने पर रहेगा। पंजाब को नशा मुक्त बनाना दूसरी प्राथमिकता है।
शपथ लेते ही हटाई लाल बत्ती : चन्नी
चरनजीत सिंह चन्नी ने शपथ लेकर बाहर निकलते ही अपनी कार से लाल बत्ती हटा दी। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता रहते हुए भी उन्होंने लाल बत्ती हटा दी थी। चन्नी ने कहा कि वीआईपी कल्चर खत्म करना पार्टी का वादा था। राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गैर जरूरी खर्चे घटाना सरकार की प्राथमिकता होगी।
हर वादा पूरा करेंगे: रजिया
पंजाब में नशे को खत्म करना मेरी पहली प्राथमिकता है। महिला सशक्तिकरण के लिए सब मिल कर काम करेंगे। नशे को लेकर पुलिस के साथ तालमेल होगा। कामगारों को मजबूत करना प्राथमिकता है। सबसे बड़ी प्राथमिकता सूबे के विकास में योगदान देना है।