फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chief Minister Amarinder Singh Tribute to armed soldiers of first world war

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, सेना में राजनीतिक दखलंदाजी तुरंत हो बंद

Thu, 15 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Punjab Chief Minister Amarinder Singh Tribute to armed soldiers of first world war
सशस्त्र सैनिकों को श्रद्धांजलि

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रक्षा सेनाओं के राजनीतिकरण के प्रयासों पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि सशस्त्र सेना सिर्फ रेजिमेंटल मुखिया के प्रति जवाबदेह होती है न कि उसे नेताओं के इशारों पर काम करना होता है। मुख्यमंत्री ने रक्षा सेनाओं के कामकाज में सियासी दखलंदाजी की मौजूदा प्रथा का तत्काल अंत करने का आह्वान किया ताकि सेना के अफसर और सैनिक अपनी ड्यूटी कुशलतापूर्वक निभा सकें। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के बड़े हितों के लिए ज्यादा अपेक्षित है। यह विचार बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले विश्व युद्ध के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले राष्ट्रमंडल देशों के सशस्त्र सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए रखे। इस मौके पर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। कैप्टन ने दुख जताया कि स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए इन महान सैनिकों की बेमिसाल बहादुरी और अमिट जज्बे को उस हद तक मान्यता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक युद्ध में लगभग 74000 सैनिक शहीद और 67000 जख्मी हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विश्व युद्ध में हिस्सा लेने वाले बहादुर सैनिकों की महान बलिदानों को आम तौर पर भुला दिया गया। कैप्टन ने स्कूली पाठ्यक्रम में पहले और दूसरे विश्व युद्ध में भारत के योगदान संबंधी विस्तृत अध्याय शामिल करने की वकालत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पुस्तक ऑनर एंड फिडेलटी -इंडियनज़ मिलिट्री कंट्रीब्यूशन टू दा ग्रेट वॉर 1914-18 का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद 20 दिनों के अंदर बुलाए गए भारतीय सैनिकों ने युद्ध में ब्रिटिश को बड़ी सहायता प्रदान की।


इससे पहले चंडीगढ़ में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एंडरियू आइर ने विश्व युद्ध में भारत सेना द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्व की स्वतंत्रता और मुक्ति के लिए इस युद्ध में भारतीय सेना की वचनबद्धता, संजीदगी और समर्पण की झलक मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed