{"_id":"6376503352ce8007014794ea","slug":"punjab-chandigarh-haryana-weather-update-alert-of-meteorological-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट-पहाड़ों में पड़ेगी बर्फ, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बढ़ेगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट-पहाड़ों में पड़ेगी बर्फ, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बढ़ेगी सर्दी
Thu, 17 Nov 2022 10:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:21 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही पिछले कुछ दिनों से उक्त पहाड़ी राज्यों की ऊंची चोटियों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके चलते संबंधित इलाकों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
winter, snow, cold
- फोटो : फाइल
विस्तार
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिन में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सर्दी बढ़ने की भविष्यवाणी की है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर हिमपात के रूप में दिखाई दे सकता है, जिसका सीधा असर मैदानी राज्यों- पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के तापमान में भारी गिरावट के रूप में सामने आएगा। विभाग ने इन मैदानी इलाकों में अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही पिछले कुछ दिनों से उक्त पहाड़ी राज्यों की ऊंची चोटियों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके चलते संबंधित इलाकों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। गुरुवार को मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में तापमान और गिरने का अलर्ट जारी करने के साथ ही भविष्यवाणी की कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ही बर्फबारी होगी। पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने से उत्तर भारत में इसका असर दिखाई देगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन