फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cabinet meeting today CM Bhagwant Mann all update

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज: लिए जाएंगे कई बड़े फैसले, एनओसी की शर्त खत्म का जमीनी स्तर पर तैयार होगा खाका

Tue, 08 Oct 2024 07:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 07:33 AM IST
सार

चंडीगढ़ में सीएम आवास पर दोपहर एक बजे यह बैठक होगी। इसमें आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में पहली बार मंत्री मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर कुमार गोयल, तरुनप्रीत सिंह और हरदीप सिंह शामिल होंगे।

विज्ञापन
Punjab cabinet meeting today CM Bhagwant Mann all update
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : X @AAPPunjab

विस्तार

पंचायत चुनाव से ठीक पहले सीएम भगवंत मान ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक पहले जालंधर में होनी थी, लेकिन बाद में सीएम ने यह बैठक चंडीगढ़ में ही करने का निर्णय लिया। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच नए मंत्री भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सीएम आवास पर दोपहर एक बजे यह बैठक होगी। इसमें आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में पहली बार मंत्री मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर कुमार गोयल, तरुनप्रीत सिंह और हरदीप सिंह शामिल होंगे। इससे पहले पांच सितंबर को मीटिंग हुई थी। इसमें सरकार ने पेट्रोल व डीजल के रेट पर वैट बढ़ा दिया था। हालांकि, अब त्योहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में लोगों को ध्यान में रखकर ही मीटिंग में फैसले लिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार तो 500 गज तक के प्लॉटों या प्राॅपर्टी के रजिस्ट्रेशन में एनओसी शर्त को खत्म करने का सरकार ने बीते दिनों जो फैसला लिया है, उसे जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने के दिशा में एक और अहम फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed