फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Meeting: Read important decisions of Punjab cabinet

पंजाब कैबिनेट के फैसले: ग्रामीण विकास अध्यादेश को मिली मंजूरी, अब गांवों के विकास पर ही खर्च होगा आरडीएफ का पैसा

Wed, 13 Apr 2022 06:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Apr 2022 06:07 PM IST
सार

पंजाब में अभी तक की सरकारों के द्वारा ग्रामीण विकास फंड का पैसा अन्य मदों पर खर्च किया जाता रहा है, जिसके कारण केंद्र ने राज्य सरकार का आरडीएफ का 1100 करोड़ रुपया रोक दिया था।

विज्ञापन
Punjab Cabinet Meeting: Read important decisions of Punjab cabinet
सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में अब ग्रामीण विकास पर ही ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) का पैसा खर्च किया जाएगा। बुधवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण विकास अध्यादेश (संशोधन) की मंजूरी के बाद इसका रास्ता साफ हो गया है। मंजूरी के बाद गांव की मंडियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खरीद प्रक्रिया में किसानों को इसका फायदा मिल सकेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार कैबिनेट के फैसले के बाद अब आरडीएफ के जरिए मंडियों, खरीद केंद्रों तक संपर्क सड़कों का निर्माण करना आसान हो जाएगा। साथ ही सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट लगाने सहित कई अन्य विकास कार्यों की राह खुल जाएगी। कैबिनेट के इस फैसले से ग्रामीण विकास फंड से खरीदी गई फसल के लिए मंडियों में ही स्टोर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


कर्ज के बोझ के नीचे दबे राज्य के किसानों को राहत मिलेगी। अब किसानों पर फसल की बिक्री के लिए दबाव नहीं रहेगा। आरडीएफ के जरिए राज्य स्तर पर फसल की खरीद का रिकॉर्ड, सर्वेक्षण, किसानों की कंप्यूटरीकृत पहचान के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किए जाएंगे। कैबिनेट के इस फैसले से से मंडियों और फसलों की खरीद कार्यों को मजबूत आधार मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने रोक रखा है 1100 करोड़
पंजाब में अभी तक की सरकारों के द्वारा ग्रामीण विकास फंड का पैसा अन्य मदों पर खर्च किया जाता रहा है, जिसके कारण केंद्र ने राज्य सरकार का आरडीएफ का 1100 करोड़ रुपया रोक दिया था। पंजाब की नई सरकार ने केंद्र के इस फैसले को मानते हुए कैबिनेट में आरडीएफ एक्ट में संशोधन कर अपनी गलती स्वीकार कर ली।

145 पदों की भर्ती का रास्ता साफ
जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने और राज्य भर के लोगों को बेहतर ग्रामीण जल आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए पंजाब मंत्रिमंडल ने विभिन्न श्रेणियों (25 उप मंडल इंजीनियर, 70 जूनियर इंजीनियर, 30 जूनियर ड्राफ्ट्समैन और 20 स्टेनो टाइपिस्ट) के 145 पद भरने की मंजूरी दे दी है। इन पदों के लिए भर्ती एक साल के अंदर पंजाब लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब द्वारा सीधी भर्ती से की जाएगी।

गांवों में अपग्रेड होगी इंटरनेट सेवा
पंजाब कैबिनेट में ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड सेवा प्रदान करने के लिए मौजूदा भारतनेट के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है। इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, ई-स्वास्थ्य, ई-शिक्षा, ई-बैंकिंग, इंटरनेट और अन्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। यह सभी घरों और संस्थाओं के लिए आन-डिमांड किफायती ब्राडबैंड कनेक्टिविटी की व्यवस्था को सक्षम करेगा।

अभी तक पंजाब में ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) का दुरुपयोग हो रहा था। कैबिनेट के फैसले के बाद अब यह पैसा मंडियों और किसानों पर ही खर्च होगा। इससे राज्य के कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आएंगे। हरपाल सिंह चीमा, वित्त मंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed