{"_id":"5a5900404f1c1b41028b4740","slug":"punjab-board-class-x-and-xii-examinations-datesheet-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड ने जारी की 10वीं 12वीं की डेटशीट, इस बार छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बोर्ड ने जारी की 10वीं 12वीं की डेटशीट, इस बार छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
PSEB
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा ली जाने वाली दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट शुक्रवार को जारी कर दी गई। 12वीं की परीक्षाएं जहां 28 फरवरी से शुरू होंगी। वहीं, दसवीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा सचिव कम बोर्ड के चेयरमैन किशन कुमार ने डेटशीट जारी की। उन्होंने दावा किया परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाया जाएगा। उनकी कोशिश यही रहेगी कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए।
डेटशीट जारी करते हुए शिक्षा सचिव ने बताया कि 12वीं की परीक्षा का समय दोपहर दो से सवा पांच बजे तक रहेगा। जबकि दसवीं की परीक्षा सुबह दस से सवा एक बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की अवधि तीन घंटे की रहेगी। इसमें पंद्रह मिनट पेपर पढ़ने के लिए रखे गए हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि ज्योमेट्रिकल प्रॉस्पेक्टिव एंड आर्किटेक्चरल ड्राइंग के पेपर का समय चार घंटे रहेगा। एलिमेंट्स ऑफ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, मेकेनिकल इंजीनियर, इंजीनियरिंग ड्राइंग और एनएसक्यूएफ के पेपरों का समय दो घंटे का रहेगा।
हर घंटे बाद मिलेंगे बीस मिनट
बोर्ड के सचिव ने बताया कि सुनने में असमर्थ विद्यार्थियों को अलग प्रश्न कोड दिया जाएगा। वहीं, दिव्यांग विद्यार्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे के पीछे बीस मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड की वेबसाइट से देख पाएंगे रिजल्ट
बोर्ड की परीक्षा संबंधी डेटशीट विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से देख पाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जहां पर डेटशीट का कॉलम बना होगा। इसमें विद्यार्थी आसानी से डेटशीट देख पाएंगे।