फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Board 12th annual exams start from today

Punjab Board Exam: 12वीं की सालाना परीक्षाएं आज से शुरू, 3.16 लाख विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

Mon, 20 Feb 2023 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Feb 2023 12:51 AM IST
सार

सोमवार को कक्षा 12वीं का सामान्य पंजाबी का पेपर होगा। परीक्षा का समय तीन घंटे होगा। 15 मिनट ओएमआर शीट भरने के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त दिए जाएंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Punjab Board 12th annual exams start from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की कक्षा 12वीं की सालाना परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षाओं में 3.16 लाख विद्यार्थी बैठेंगे। बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए बोर्ड की तरफ से स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल व अन्य सामान लेकर जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। कोई भी नकल करते पकड़ा गया तो बोर्ड की जांच टीम वीडियो बनाएगी। 

विज्ञापन


सेंटर इंचार्ज से लेकर सबके बयान तक लिए जाएंगे। पीएसईबी की तरफ से परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2215 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें 3914 सरकारी, एडेड, एफिलिएटेड व एसोसिएट स्कूलों के 299744 विद्यार्थी अपीयर होंगे। बाकी विद्यार्थी अन्य स्कूलों के होंगे।
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर ली गई है, उन पर बोर्ड की विशेष नजर रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा -144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर विद्यार्थियों को जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की चेकिंग में प्रिंसिपल, शिक्षा विभाग के अधिकारी व रिटायर मुलाजिम भी लगाए गए हैं। बोर्ड ने सभी से भी अपील की है कि नियमों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम गठित
सोमवार को कक्षा 12वीं का सामान्य पंजाबी का पेपर होगा। परीक्षा का समय तीन घंटे होगा। 15 मिनट ओएमआर शीट भरने के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त दिए जाएंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम 0172-5227136 पर संपर्क करना होगा। इसके अलावा मेल से भी controllerpseb@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed