फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab bjp, punjab bjp voilation, breaking Advertising Control Act, chandigarhnigam

अधिकारियों ने भाजपा पर जुर्माना लगाने की दी मंजूरी

Wed, 27 Apr 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
punjab bjp, punjab bjp voilation, breaking Advertising Control Act, chandigarhnigam
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
बिना मंजूरी के विज्ञापन कंट्रोल एक्ट के खिलाफ पंजाब भाजपा की ओर से बैनर, बोर्ड और पार्टी के झंडे लगाने के मामले में लॉ अफसर, चीफ अकाउंटेंट अधिकारी और रोड डिवीजन के कार्यकारी अभियंता-1 ने अपनी रिपोर्ट ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी को दे दी है।
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने भी भाजपा पर एक करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाने को सही ठहराया है। मालूम हो कि तीन दिन पहले ओएसडी-2 अनुराग बिश्नोई ने जुर्माना केलकुलेट कराया था।
विज्ञापन


जिसके बाद लॉ अफसर, चीफ अकाउंटेंट अधिकारी और रोड डिवीजन के कार्यकारी अभियंता-1 से उनके कमेंट मांगे गए थे। वहीं सूत्रों का कहना है कि पंजाब भाजपा को जुर्माने का नोटिस सदन की बैठक के बाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अप्रैल को सदन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में नोटिस न भेजने के मामले में कांग्रेस हंगामा करने की रणनीति बना रही है। इस समय निगम में भाजपा का मेयर हैं, इसलिए अधिकारी नोटिस भेजने में लेटलतीफी कर रहे हैं।


मालूम हो कि  12 अप्रैल को पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष विजय सांपला ने सेक्टर-37 कार्यालय में कार्यभार संभाला था। इस उपलक्ष्य में पार्टी ने बिना मंजूरी बैनर, पोस्टर और झंडे लगा दिए थे। इसकी शिकायत के बाद निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम झंडे और बैनर उतारकर जब्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed