{"_id":"571f6b8d4f1c1bf571a915c4","slug":"punjab-bjp-punjab-bjp-voilation-breaking-advertising-control-act-chandigarhnigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने भाजपा पर जुर्माना लगाने की दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने भाजपा पर जुर्माना लगाने की दी मंजूरी
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मंजूरी के विज्ञापन कंट्रोल एक्ट के खिलाफ पंजाब भाजपा की ओर से बैनर, बोर्ड और पार्टी के झंडे लगाने के मामले में लॉ अफसर, चीफ अकाउंटेंट अधिकारी और रोड डिवीजन के कार्यकारी अभियंता-1 ने अपनी रिपोर्ट ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी को दे दी है।
इन अधिकारियों ने भी भाजपा पर एक करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाने को सही ठहराया है। मालूम हो कि तीन दिन पहले ओएसडी-2 अनुराग बिश्नोई ने जुर्माना केलकुलेट कराया था।
जिसके बाद लॉ अफसर, चीफ अकाउंटेंट अधिकारी और रोड डिवीजन के कार्यकारी अभियंता-1 से उनके कमेंट मांगे गए थे। वहीं सूत्रों का कहना है कि पंजाब भाजपा को जुर्माने का नोटिस सदन की बैठक के बाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
29 अप्रैल को सदन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में नोटिस न भेजने के मामले में कांग्रेस हंगामा करने की रणनीति बना रही है। इस समय निगम में भाजपा का मेयर हैं, इसलिए अधिकारी नोटिस भेजने में लेटलतीफी कर रहे हैं।
मालूम हो कि 12 अप्रैल को पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष विजय सांपला ने सेक्टर-37 कार्यालय में कार्यभार संभाला था। इस उपलक्ष्य में पार्टी ने बिना मंजूरी बैनर, पोस्टर और झंडे लगा दिए थे। इसकी शिकायत के बाद निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम झंडे और बैनर उतारकर जब्त किए थे।