फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP president Ashwani Kumar Sharma reached Ludhiana

नए कृषि कानूनों में एमएसपी और मंडियों को खत्म करने का कोई जिक्र नहीं: अश्वनी शर्मा

Tue, 29 Sep 2020 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Punjab BJP president Ashwani Kumar Sharma reached Ludhiana
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

नए कृषि कानूनों में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) हटाने और अनाज मंडियों को खत्म करने का कहीं भी जिक्र तक नहीं है। यह पूरी व्यवस्था वैसे ही रहेगी। कांग्रेस सिर्फ अपने साढ़े तीन साल के शासन के बाद उठे मुद्दों को छुपाने के लिए इसे हवा दे रही है। यह बात पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ने कही। वह मंगलवार को लुधियाना में भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। 

विज्ञापन


शर्मा के अनुसार कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले नशा और रेत माफियाओं को खत्म करने की बात कही थी। कांग्रेस के शासन में लोग जहरीली शराब पीकर मर गए। अब लोग इनके नेताओं से सवाल करने लगे थे। इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अब किसानों को भ्रमित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि यह कानून किसानों को अधिकार देने वाला है। वह अपनी फसल को कहीं पर भी बेच सकते हैं। सरकारी अनाज मंडियों में पहले की  तरह अनाज उठेगा। इसका सबूत बीते कई दिनों से अनाज मंडियों में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। निजी कंपनियों द्वारा किसानों की जमीनें खरीद के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विरोधियों को पहले कानून पढ़ लेना चाहिए। ठेका सिर्फ फसल का होगा, न कि जमीन का। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने दम तक 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी चुनाव में काफी समय है, इसलिए अभी कयास लगाना ठीक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed