फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP leaders meet President to Discuss on Reopening of Kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोर पर फैसला जल्द: राष्ट्रपति से मिले पंजाब भाजपा के नेता, गुरुपर्व पर मिल सकता है तोहफा

Mon, 15 Nov 2021 06:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब भाजपा के नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Punjab BJP leaders meet President to Discuss on Reopening of Kartarpur Corridor
भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा से मिलते पंजाब भाजपा के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

19 नवंबर को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने पर केंद्र सरकार जल्द फैसला ले सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सोमवार को इस मांग को लेकर पंजाब भाजपा नेताओं के एक दल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। दिल्ली दौरे के दौरान पंजाब के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें केंद्रीय नेतृत्व ने नेताओं से सूबे की 117 विधानसभा सीटों के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। अन्य सियासी मुद्दों पर भी पंजाब के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि 19 को प्रकाश पर्व आ रहा है। नानक नाम लेवा और सिखों की भावनाओं को देखते हुए कॉरिडोर खुलना आवश्यक है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर में भी काफी गिरावट आई है, इसलिए प्रधानमंत्री के साथ ही राष्ट्रपति से भी कॉरिडोर खोलने की मांग पंजाब भाजपा के द्वारा की गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही केंद्र सरकार कॉरिडोर खोले जाने को लेकर फैसला करेगी। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भाजपा के नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


पंजाब के नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया कि सूबे की 117 विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। हर सीट पर भाजपा के 5 से 7 उम्मीदवार तैयार हैं। बैठक में किसान आंदोलन और बीएसएफ के मुद्दे पर भी नड्डा से चर्चा हुई। नेताओं ने बताया कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इन मुद्दों को लेकर राजनीति कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी भाजपा 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। पंजाब के भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात करने वालों में पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह रैना, प्रदेश महासचिव राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, संतोख सिंह गुमटाला, विक्रमजीत सिंह चीमा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed