{"_id":"5f79d2e48ebc3ea372520f84","slug":"punjab-bjp-hold-tractor-rally-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून: भाजपा ने शुरू किया जागरुकता अभियान, पठानकोट में 500 ट्रैक्टरों की रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून: भाजपा ने शुरू किया जागरुकता अभियान, पठानकोट में 500 ट्रैक्टरों की रैली निकाली
Sun, 04 Oct 2020 07:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Oct 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में भाजपा की ट्रैक्टर रैली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने रविवार को कृषि कानून के समर्थन में लगभग 500 ट्रैक्टरों के साथ पठानकोट में किसान जागरुकता रैली निकाली। रैली की अगुवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की। इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित यूथ कांग्रेसी और अकाली समर्थकों ने एक ही चौक पर खड़े होकर भाजपा की ट्रैक्टर रैली को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। विरोध के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे भाजपा मंडल प्रधान रोहित पुरी और यूथ कांग्रेसियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई, जिसे पुलिस ने बीच-बचाव कर टाल दिया।
विज्ञापन
वहीं, रैली से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कृषि कानून की आड़ में पंजाब सरकार बड़ा षड्यंत्र कर रही है। पूरा अमला और सरकारी तंत्र इस विरोध को सफल बनाने में जुटा है। किसानों में भ्रम पैदा कर पंजाब की कांग्रेस सरकार माहौल खराब करना चाहती है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां निकालकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब भाजपा पंजाब के हर जिले में ट्रैक्टर रैलियां निकालकर किसानों को जागरूक करेगी। इस मुहिम की शुरुआत पठानकोट से की गई है। अश्वनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि कृषि कानून में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और सरकारी खरीद दोनों बहाल रहेगी। उन्होंने कहा कि सीएम अमरिंदर सिंह को किसानों के हितों पर बोलने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
अगर वह किसानों के हितैषी हैं तो उनका 90 हजार करोड़ का ऋण माफ करके दिखाएं। उन्होंने किसानों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वह उन्हें दिल्ली ले जाकर भ्रम को दूर करेंगे। अकाली दल पर शर्मा ने कहा कि तीन माह बादल परिवार कृषि कानून और केंद्र सरकार का गुणगान करता रहा और अचानक यू-टर्न लेकर गठबंधन तोड़ दिया।
एक चौक पर जुटे दो दल, दिनभर रही चर्चा
पठानकोट के राजनीतिक गलियारों में एक चौक पर जुटे यूथ कांग्रेसियों और अकालियों की दिनभर चर्चा रही। यूथ कांग्रेसी नेता पम्मी पठानिया और अकाली दल टकसाली के पूर्व जिलाध्यक्ष व अकाली दल डेमोक्रेटिक के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह रानीपुर भाजपा का विरोध करने काले झंडे लेकर मनवाल चौक पर पहुंचे। पूछने पर दोनों ने कहा कि वह पार्टी की ओर से नहीं, बल्कि किसानों के हक के लिए साथ आए हैं।