{"_id":"5fda52ac8ebc3e3eb532fd79","slug":"punjab-bjp-chief-sunil-kumar-jakhar-attack-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दुश्मन देश के टुकड़े किए, भाजपा देश में भाईचारे के टुकड़े कर रही : सुनील जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दुश्मन देश के टुकड़े किए, भाजपा देश में भाईचारे के टुकड़े कर रही : सुनील जाखड़
Thu, 17 Dec 2020 12:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुनील जाखड़ ।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक के बीच 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत की याद पर बुधवार को विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दुश्मन देश पाकिस्तान के टुकड़े कर दिए थे लेकिन अब भाजपा सरकार देश के भाईचारे के ही टुकड़े करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ ने कहा कि देश में एक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, जिसने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया था। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसके प्रधानमंत्री अपने ही देश के अंदर भाईचारे के टुकड़े-टुकड़े करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही देश की एकजुटता की लड़ाई लड़ती रही है और सबको साथ लेकर चलती रही है।
विज्ञापन
धर्मनिरपेक्षता इसका सर्वोच्च आदर्श रहा है। जबकि भाजपा अंग्रेजों की नीति पर चलते हुए फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा देश की लड़ाई लड़ रहे किसानों के आंदोलन को असफल करने के लिए पंजाब-हरियाणा के किसानों में दरार डालने की चाल चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल बड़े कारपोरेट का साथ देती है और केवल उन्हीं का ही विकास करती है।
विज्ञापन
जाखड़ ने कहा कि आज देश 1971 युद्ध के वीरों को नमन कर रहा है और इस जंग के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने ही किसानों को ठंडी रातों में दिल्ली की सड़कों पर सोने को मजबूर किया हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ही देश का पेट पालने वाले किसानों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रहे हैं।