फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP announces 35 district presidents

Punjab News: पंजाब भाजपा में बड़ी हलचल, 35 जिला अध्यक्ष नियुक्त, 48 पदाधिकारियों का भी एलान

Fri, 29 Dec 2023 11:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Dec 2023 11:31 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब भाजपा ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। 35 जिला अध्यक्षों और 48 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को अनुशासन समिति का चेयरमैन और बख्शी राम अरोड़ा व एनके वर्मा को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
Punjab BJP announces 35 district presidents
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी के 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का एलान किया। इसके तहत भाजपा नेता विनीत जोशी को मीडिया सेल का स्टेट कन्वीनर लगाया गया है। इनके साथ ही पांच अन्य सेल के कन्वीनर, दो प्रवक्ता और दो पैनलिस्ट की नियुक्ति भी की गई है। शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को अनुशासन समिति का चेयरमैन और बख्शी राम अरोड़ा व एनके वर्मा को सदस्य लगाया गया है। 

विज्ञापन


रनजाम कामरा को सूबे के विभिन्न सेल का को-ऑर्डिनेटर, अजय अरोड़ा को सोशल मीडिया कन्वीनर, विनीत जोशी को मीडिया मैनेजमेंट सेल कन्वीनर, एसएस चन्नी को को-ऑर्डिनेटर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, अंकित शर्मा को सूबा प्रधान दफ्तर को-ऑर्डिनेटर, राजीव कतना और अमित गोसाई को प्रवक्ता, संजीव शेरू सचदेवा और गुरचरण सिंह को राज्य पैनलिस्ट, केके मल्होत्रा को राज्य कन्वीनर म्युनिसिपल सेल लगाया गया है।

विज्ञापन

इन नेताओं को मिली जिले की कमान

जिला प्रधान के रूप में मनजीत सिंह मन्ना को अमृतसर ग्रामीण, हरविंदर सिंह संधू को अमृतसर शहर, यादविंदर सिंह शंटी को बरनाला, हरसिमरन सिंह वालिया को बटाला, रविप्रीत सिंह सिद्धू को बठिंडा ग्रामीण, सरूप चंद सिंगला को बठिंडा शहर, गौरव कक्कड़ को फरीदकोट, दीदार सिंह भट्टी को श्री फतेहगढ़ साहिब, सुखविंदर पाल सिंह काका को फाजिल्का, शमशेर सिंह को फिरोजपुर, शिववीर राजन को गुरदासपुर, निपुण शर्मा को होशियारपुर, अजय कौशल सेथू को होशियारपुर ग्रामीण, इंदरपाल सिह धालीवाल को जगरांव, सुशील शर्मा को जालंधर, रणजीत सिंह पवार को जालंधर ग्रामीण नॉर्थ, मुनीष धीर को जालंधर ग्रामीण साउथ, रणजीत सिंह खोजेवाल को कपूरथला, भूपिंदर सिंह चीमा को खन्ना, रामिंदर सिंह संगोवाल को लुधियाना ग्रामीण, रजनीश धीमान को लुधियाना शहर, अमन थापर को मालेरकोटला, राकेश जैन को मानसा, सीमांत गर्ग को मोगा, संजीव वशिष्ट को मोहाली, सतीश असीजा को मुक्तसर, राजविंदर सिंह लक्की को नवांशहर, विजय शर्मा को पठानकोट, जसपाल सिंह गगरोली को पटियाला नॉर्थ, हरमेश गोयल को पटियाला साउथ, संजीव बिट्टू को पटियाला शहर, अजयवीर सिंह लालपुरा को रोपड़, धरमिंदर सिंह संगरूर-1, अमृत सिंह चड्डा को संगरूर-2 और हरजीत सिंह को तरनतारन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed