फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUNJAB Assembly session from today, may be stormy

विधानसभा सेशन आज से, हंगामेदार होने के आसार

Mon, 03 Mar 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
PUNJAB Assembly session from today, may be stormy

पंजाब विधानसभा का बजट सेशन सोमवार से शुरू हो रहा है। सेशन के  पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

विज्ञापन


मौजूदा सियासी हालात और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह सेशन काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद है। सत्ताधारियों और विपक्षियों, दोनों ही एक-दूसरे पर जुबानी हमले करने की तैयारी कर ली है।

सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ ने सेशन से पहले दोपहर साढ़े बारह बजे कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। जिसमें उन मुद्दों पर विचार किया जाएगा, जिन पर सदन में सत्ताधारियों को घेरना है।
विज्ञापन


इसमें सबसे अहम मुद्दा ड्रग रैकेट में अकालियों की शमूलियत है। हाल ही में ईडी जांच में जेलमंत्री सरवन सिंह फिल्लौर के बेटे का नाम आया है।

कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर कांग्रेस पहले ही आरोप लगा रही है। सड़क के बाद अब सदन में भी कांग्रेस इस मुद्दे पर अकालियों को घेरेगी।

ड्रग रैकेट में फंसे अकालियों के इस्तीफों की मांग की जाएगी। इसके अलावा रेत-बजरी, टैक्स और केंद्रीय ग्रांटों के दुरुपयोग का मुद्दा भी छाया रहेगा।

उधर, सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन ने भी जवाबी हमले की तैयारी कर ली है। अकाली दल इस बार ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिख दंगों को मुद्दा बनाएगा। इन मुद्दों पर पहले ही दोनों दलों के बीच काफी बयानबाजी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चुनावी माहौल में शिअद इन्हीं के दम पर कांग्रेस को जवाब देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed