पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी पर बोले बलबीर राजेवाल, अपराधियों को मैदान में उतार रही आप, टिकट बेचने का भी आरोप
कृषि कानूनों की सफलता के बाद पहली बार पंजाब में किसान सियासी मैदान में दिखाई दे रहे हैं। सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव में 22 किसान संगठनों ने चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा का गठन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बातचीत टूट गई है। इसके बाद मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अन्य पारंपरिक पार्टियों की तरह काम करने लगी है, जो टिकट बेच रही है और अपराधियों को मैदान में उतार रही है।
राजेवाल ने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चा जल्द ही पंजाब की 117 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा ने पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया था और चुनाव आयोग को 117 सीटों पर उम्मीदवारों को एक ही चुनाव चिह्न जारी करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड सोशल फ्रंट और पारंपरिक पार्टियों के बीच टकराव होगा जिसमें जनता मोर्चा का समर्थन करेगी।
गठबंधन की खूब हुई चर्चा
2022 के रण में आम आदमी पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा की राह जुदा रहेगी। दोनों के बीच गठबंधन की सिर्फ चर्चा रही। आप प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने ऐसे संकेत दिए हैं कि गठबंधन को लेकर उनकी किसानों के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। पार्टी अकेले ही 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, किसानों का कहना है कि अगर आप संयुक्त समाज मोर्चा के साथ चुनाव लड़ती है तो चुनाव में अच्छे परिणाम देखने को मिलते।