फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Assembly Elections: Sanyukta Samaj Morcha Leader Balbir Rajewal Accuses Aam Admi Party to selling tickets

पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी पर बोले बलबीर राजेवाल, अपराधियों को मैदान में उतार रही आप, टिकट बेचने का भी आरोप

Sun, 09 Jan 2022 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 12:37 PM IST
सार

कृषि कानूनों की सफलता के बाद पहली बार पंजाब में किसान सियासी मैदान में दिखाई दे रहे हैं। सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव में 22 किसान संगठनों ने चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा का गठन किया है।  

विज्ञापन
Punjab Assembly Elections: Sanyukta Samaj Morcha Leader Balbir Rajewal Accuses Aam Admi Party to selling tickets
बलबीर सिंह राजेवाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बातचीत टूट गई है। इसके बाद मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अन्य पारंपरिक पार्टियों की तरह काम करने लगी है, जो टिकट बेच रही है और अपराधियों को मैदान में उतार रही है।  

विज्ञापन


राजेवाल ने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चा जल्द ही पंजाब की 117 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगा।  उन्होंने कहा कि मोर्चा ने पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया था और चुनाव आयोग को 117 सीटों पर उम्मीदवारों को एक ही चुनाव चिह्न जारी करने के लिए कहा जाएगा।  उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड सोशल फ्रंट और पारंपरिक पार्टियों के बीच टकराव होगा जिसमें जनता मोर्चा का समर्थन करेगी।

विज्ञापन

गठबंधन की खूब हुई चर्चा

2022 के रण में आम आदमी पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा की राह जुदा रहेगी। दोनों के बीच गठबंधन की सिर्फ चर्चा रही। आप प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने ऐसे संकेत दिए हैं कि गठबंधन को लेकर उनकी किसानों के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। पार्टी अकेले ही 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, किसानों का कहना है कि अगर आप संयुक्त समाज मोर्चा के साथ चुनाव लड़ती है तो चुनाव में अच्छे परिणाम देखने को मिलते।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेवाल को सीएम चेहरा घोषित करने की थी चर्चा

चर्चा यहां तक थी कि संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े चेहरे बलबीर सिंह राजेवाल को आप अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर सकती है। आप नेताओं के साथ ही किसानों ने भी गठबंधन को लेकर बातचीत की बात कही थी लेकिन अब इस चर्चा पर पंजाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने विराम लगा दिया है। उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि आम आदमी पार्टी अकेले ही सूबे की 117 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर, कुछ किसान नेताओं का भी कहना है कि अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। अगर दोनों साथ चुनाव लड़ते तो चुनाव में तस्वीर कुछ और होती। हालांकि आप के केंद्रीय नेतृत्व पर इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed