फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly elections 2017, Pathankot seat

पंजाब चुनाव: पठानकोट में बदले समीकरण, मुकाबला होगा और भी कड़ा

Wed, 01 Feb 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Wed, 01 Feb 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Punjab assembly elections 2017, Pathankot seat
पंजाब विस चुनाव - फोटो : File Photo
हलका पठानकोट में इस बार के चुनावों में तीनों ही प्रमुख पार्टियां यानि कि भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वोट बैंक में सेंध लग सकती है। तीनों ही पार्टियों के वोट बैंक में सेंध लगने का कारण पार्टी के ही वो पुराने नेता हैं जो अब साथ छोड़ चुके हैं। हलके में मुख्य चुनावी मुकाबला इन तीनों ही पार्टियों के बीच ही होना है और इन्हीं पार्टियों के वोट बैंक में सेंध लगने से समीकरण काफी बदल सकते हैं और मुकाबला और भी कठिन हो सकता है। 
विज्ञापन


भाजपा के वोट बैंक में राजू महाजन लगा सकते हैं सेंध
भाजपा के वोट बैंक में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजू महाजन सेंध लगा सकते हैं। जिसका नुक्सान भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा को हो सकता है। आम आदमी पार्टी में आने से पहले राजू महाजन भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। भाजपा छोडने के बाद उनके कई समर्थक भी उनके साथ ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। हाल ही में भाजपा पार्षद अनीता भी अपने परिवार समेत आप में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का वोट बैंक भी नहीं सुरक्षित

Punjab assembly elections 2017, Pathankot seat
आजाद प्रत्याशी अशोक शर्मा तोड़ेंगे कांग्रेस का वोट बैंक
पिछली बार की ही तरह इस बार भी आजाद प्रत्याशी अशोक शर्मा कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक को तोड़ेंगे। जिसका नुक्सान कांग्रेस प्रतयाशी अमित विज को हो सकता है। बता दें कि पिछली बार भी कांग्रेस टिकट न मिलने पर आजाद खड़े हुए अशोक शर्मा 23 हजार से ज्यादा वोट लेकर कांग्रेस की हार का कारण बने थे और इस बार भी अशोक शर्मा आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुके हैं। 

आम आदमी पार्टी का वोट बैंक भी नहीं सुरक्षित
हलके से पहली बार विस चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी का वोट बैंक भी सुरक्षित नहीं है। सुच्चा सिंह छोटेपुर की आपणा पंजाब पार्टी आम आदमी पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है। बता दें कि आप को छोड़कर छोटेपुर द्वारा अलग पार्टी बनाये जाने पर कई आप वलंटियर छोटेपुर के समर्थन में आप को छोड़ गये थे। जिससे पार्टी का जनाधार बंट गया था। उसी के चलते छोटेपुर की पार्टी की प्रत्याशी सुनीता देवी आप के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है। इसके अलावा हाल ही में आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद रोहित स्याल के कारण भी आप के वोट खराब हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed