फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Anti-Gangster Task Force arrested 4 shooters of Lawrence Bishnoi gang

Punjab: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटर गिरफ्तार, AGTF को सफलता, छह पिस्टल और 26 कारतूस बरामद

Mon, 22 May 2023 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 May 2023 02:41 PM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शूटर्स को उनके प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने का काम सौंपा गया था।

विज्ञापन
Punjab Anti-Gangster Task Force arrested 4 shooters of Lawrence Bishnoi gang
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने चार शूटर्स को किया गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। एजीटीएफ ने उन्हें उस समय दबोचा जब वे अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों से छह पिस्टल व 26 कारतूस बरामद हुए। शूटरों की पहचान डेराबस्सी के सैदपुरा निवासी महफूज उर्फ विशाल खान, डेराबस्सी के खेड़ी गुजरां निवासी मंजीत उर्फ गुरी, पंचकूला के नारायणगढ़ के अंकित और पंचकूला के खीरी के गोल्डी के रूप में हुई। 

विज्ञापन


विशाल ने पिछले साल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के करीबी के सेक्टर-80 स्थित रेस्टोरेंट पर रंगदारी के लिए गोलियां चलाई थीं। जेल में बंद लॉरेंस ने अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने के लिए चारों को जिम्मेदारी दे रखी थी। चारों शूटरों पर पंजाब-हरियाणा में हत्या के प्रयास, कार लूटने, जबरन वसूली व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आरोप में केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


महफूज उर्फ विशाल छह पिस्टल की बरामदगी के मामले में वांछित था। उसके सहयोगी नीतीश राणा को ढकोली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय विशाल भी मौजूद था, जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि स्टेट क्राइम ब्रांच में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एडीजीपी प्रमोद बान की देखरेख में एजीटीएफ की एक टीम ने एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल के नेतृत्व में चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में लॉरेंस के शूटरों का दूसरा गैंग पकड़ा 
लॉरेंस गैंग किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। गत तीन दिन में लॉरेंस के शूटरों का दूसरा गैंग मोहाली एरिया से पुलिस ने पकड़ा गया है। इससे पहले शनिवार को मोहाली पुलिस ने एयरपोर्ट रोड सोहाना थाने के एरिया से लॉरेंस के तीन गुर्गे गिरफ्तार किए थे। वह भी जीरकपुर से मोहाली आ रहे थे। उनके कब्जे से पांच पिस्टल और 14 कारतूस बरामद हुए थे। आरोपियों में एक को दिल्ली में कारोबारी की हत्या में सजा हुई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

मोहाली बन रहा गैंगस्टरों का पनाहगाह
गत एक साल से मोहाली गैंगस्टरों का पसंदीदा बनता जा रहा है, क्योंकि जिले की भौगोलिक स्थिति उनकी मददगार बनती है। इसकी एक तरफ जहां चंडीगढ़ और हरियाणा की सीमा लगती है तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश है। बाहरी राज्यों से मोहाली में आना-जाना आसान है। पूरे जिले में करीब 15 हजार से अधिक फ्लैट खाली हैं। आरोपियों को आसानी से फ्लैट मिल जाते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से जीवन व्यतीत करते हैं। कई कुख्यात गैंगस्टरों को मोहाली, जीरकपुर और खरड़ से पुलिस पहले दबोच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed