फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana received more rain in July

Weather Update: किसानों के चेहरे खिले, जुलाई में पंजाब और हरियाणा में हुई अधिक बारिश

Wed, 03 Aug 2022 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 01:30 AM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में 112 प्रतिशत, मुक्तसर में 88, मोहाली में 75, फरीदकोट में 74, कपूरथला में 72, बठिंडा में 70, लुधियाना में 62 और बरनाला में 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। राज्य में मोगा एकमात्र ऐसा जिला है जहां काफी कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Punjab and Haryana received more rain in July
बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार मानसून की बारिश से पंजाब, हरियाणा के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इसकी वजह दोनों राज्यों में अधिक बारिश होना है। जून के मुकाबले जुलाई में पंजाब में 235.5 और हरियाणा में 229.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अच्छी बात यह है कि सितंबर तक रहने वाले मानसून सीजन में पंजाब में 490 और हरियाणा में 440 एमएम तक बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

विज्ञापन


जहां मानसून के पहले महीने में दोनों राज्यों में कम बारिश हुई, वहीं जुलाई में पंजाब, हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश की अधिकता दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (चंडीगढ़ कार्यालय) के अनुसार, जुलाई में पंजाब, हरियाणा में बारिश की आवश्यकता क्रमश: 169.4 एमएम, 154.1 एमएम थी, जबकि इसके मुकाबले पंजाब में जुलाई में 235.5 मिमी और हरियाणा में 229.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस साल जून में पंजाब में 28 प्रतिशत (39.5 एमएम) और हरियाणा में 34 प्रतिशत (36 एमएम) कम बारिश हुई।
विज्ञापन

 
जुलाई में हुई सरप्लस बारिश से दोनों राज्यों के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इसका कारण है कि पंजाब में इस बार 30 लाख हेक्टेयर और हरियाणा में 13.5 लाख हेक्टेयर भूमि में धान की फसल रोपित की गई है। जुलाई में धान की इस फसल को बारिश की काफी जरूरत होती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों को यह खुशी जारी रहेगी क्योंकि इस बार मानसूनी बारिश सितंबर तक पंजाब और हरियाणा में कम से कम 490 एमएम और 440 एमएम के आसपास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के इन जिलों पर बदरा मेहरबान
पंजाब के फिरोजपुर जिले में 112 प्रतिशत, मुक्तसर में 88, मोहाली में 75, फरीदकोट में 74, कपूरथला में 72, बठिंडा में 70, लुधियाना में 62 और बरनाला में 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। राज्य में मोगा एकमात्र ऐसा जिला है जहां काफी कम बारिश दर्ज की गई। इस जिले में 49 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई और होशियारपुर में 18 प्रतिशत कम बारिश हुई। शेष सभी जिलों में या तो बहुत कम बारिश हुई है या सामान्य बारिश के करीब है।


हरियाणा के 18 जिलों में खूब हुई बारिश
हरियाणा तीन जिले अंबाला, फरीदाबाद और यमुनानगर में क्रमश: 39, 37 और 33 प्रतिशत कम वर्षा हुई। शेष 18 जिलों में बहुत अधिक बारिश हुई। फतेहाबाद जिले में सबसे अधिक 135, कैथल में 110 प्रतिशत बारिश हुई। झज्जर, सिरसा, जींद, पानीपत, हिसार और कुरुक्षेत्र में 74, 72, 68, 67, 59 और 54 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed