फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, amritsar, cm badal

आर्थिक संकट को पिछली केंद्र सरकार जिम्मेदार : बादल

Thu, 18 Sep 2014 10:11 PM IST
अमर उजाला (खडूर साहिब/अमृतसर)
अमर उजाला (खडूर साहिब/अमृतसर) Updated Thu, 18 Sep 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, cm badal
दूसरी पातशाही साहिब श्री गुरु अंगद देव जी के गुर्तागद्दी दिवस के मौके पर शिअद की ओर से आयोजित की गई रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सूबे में आर्थिक संकट लिए केंद्र की पिछली कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


उसने हमेशा पंजाब के साथ सौतला व्यवहार करते हुए सूबे को हक की मांगों से वांछित रखा है। बादल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गैर ज़रूरी तौर पर सिखों के धार्मिक मामलों में दखलंदाजी कर रही है। इसकी ताजा मिसाल हरियाणा की हुड्डा सरकार की ओर से हरियाणा एसजीपीसी बनाना व महाराष्ट्र की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में शिअद की नुमाइंदगी को कम करने से मिलती है। बादल ने कहा कि कांग्रेस की इन चालों ने सिख कौम की मानसिकता को भारी चोट मारी है।
विज्ञापन


शिअद व बीजेपी की संयुक्त सरकार की पिछले सात वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते बादल ने कहा कि सरकार ने पंजाब को बिजली के मामले में सरप्लस सूबा बना दिया है। श्री गोइंदवाल साहिब में लगाया गया ताप बिजली घर कम समय में बिजली उत्पादन शुरू कर देगा जिससे सूबे की बिजली पैदा करने की क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार की ओर से ताप बिजली घरों को लगातार कोयले की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब विरोधी सोच रखी है, जिसके साथ सूबे के आर्थिक विकास को बहुत बड़ी चोट मारी है।

इस मौके पर सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने इलाके की मांगों जिसमें माझा, दोआबा को जोड़ने लिए ब्यास दरिया पर पुल बनाने लिए फंड जारी करने, ब्यास दरिया से लगते 25 गांवों के लोगों की हर वर्ष फसलों बर्बाद होने के पक्के निर्माण करने की मांग की। इसके जवाब में बादल ने सीनियर अधिकारियों की कमेटी का गठन करने व पुल केे लिए जल्द फंड जारी करने का आश्वासन दिलाया।


इस मौके पर सीपीएस प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, विधायक मनजीत सिंह, हरी सिंह जीरा, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा चेयरमैन जिला योजना बोर्ड, डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल, वीर सिंह लोपोके, मनमोहन सिंह सठियाला, जिला जथेदार अलविंदरपाल सिंह पखोके, गुरबचन सिंह, बलविंदर सिंह वेईपूई, रमनदीप सिंह भरोवाल, हरदेव सिंह नागोके, प्रभजीत सिंह नागोके, दलबीर सिंह जहांगीर, सतिंद्रपाल सिंह मल्लमोहरी, गुरिंदर सिंह टोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed