{"_id":"c92fa4fc1442ecbd103cbdbd672c80be","slug":"punjab-amritsar-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सड़क हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सड़क हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत
अमर उजाला अमृतसर
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मत्तेवाल के अधीन आते गांव बोपाराए के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे एक जेन कार पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक 18 साल की युवती ज्योति गंभीर घायल हो गई। मरने वालों की पहचान अजीत सिंह (45), उसकी पत्नी बबली (43), बेटा विजय कुमार (17) और भतीजे करण (12) के तौर पर हुई है। ये सभी कादियां के रहने वाले हैं और घर से दरबार साहिब में रविवार रात को माथा टेकने के लिए आए थे और सुबह करीब चार बजे वापस जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक अजीत सिंह कादिया में कबाड़ की दुकान करता है। अकसर महीने में एक-दो बार दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आते हैं। रविवार रात को भी वह अपनी जेन कार में पूरे परिवार के साथ यहां पर आए। रात को माथा टेकने के बाद यहीं पर रुक गए और सुबह चार बजे दोबारा से माथा टेक और स्नान करने के बाद घर वापस जाने के लिए निकल पड़े।
जब वे मेहता रोड बोपाराए के गांव के पास पहुंचे तो गाड़ी चला रहे अजीत सिंह को नींद का झपकी आ गई और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। उसकी बेटी ज्योति गंभीर जख्मी हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और कार्रवाई की जा रही है।