{"_id":"5c66aa7bbdec22691d36d2b3","slug":"pulwama-terror-attack-sarabjit-singh-sister-dalbir-kaur-statement-on-navjot-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भड़कीं- 'अब अपने दोस्त इमरान खान से जवाब मांगें नवजोत सिद्धू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भड़कीं- 'अब अपने दोस्त इमरान खान से जवाब मांगें नवजोत सिद्धू'
Fri, 15 Feb 2019 05:35 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
दलबीर कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ रोष व्यक्त किया और मंत्री नवजोत सिद्धू को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा बयान दिया। पाकिस्तान की कोटलखपत जेल में शहीद हुए सरबजीत सिंह की बहन बीबी दलबीर कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे के अंदर पुलवामा में शहीद हुए सीआरएफ जवानों की शहादत का बदला ले।
अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण काम रोक दे क्योंकि यह कॉरिडोर आतंकवादियों के लिए रास्ता बन जाएगा। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू पर बीबी दलबीर कौर ने कहा कि पाकिस्तान सेना प्रमुख को जफ्फी डालने वाले सिद्धू अब इस हमले का जवाब पाकिस्तान में बैठे अपने यार इमरान खान से लें।

जैश ए मोहम्मद का पुतला फूंका
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति और श्री हिंदू तख्त की ओर से पटियाला में श्री काली माता मंदिर के सामने माल रोड पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष राजेश केहर ने कहा कि आतंकी इतनी बड़ी मात्रा में गोला बारूद लेकर घूमते रहे और फौजियों पर हमला करके चले गए लेकिन गुप्तचर विभाग नींद में रहा। समिति व तख्त नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को इस हमले का दोषी ठहराने के बजाय देश में बैठकर पाक का समर्थन करने वाले गद्दारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
साथ ही मांग की कि हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर स्वतंत्र राज पासी, विनती गिरि, शशि भारद्वाज, विजय शर्मा चिंकू, राजीव शर्मा, वरिंदर मौदगिल मौजूद रहे।