पुलवामा आतंकी हमलाः सिद्धू के बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा, कपिल शर्मा शो का कर रहे बायकॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 वीर सपूत शहीद हुए हैं। इस पर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सिद्धू की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। उनके बयान का असर कपिल शर्मा के शो पर पड़ता दिख रहा है। लोगों ने सिद्धू के बयान के आधार पर द कपिल शर्मा शो को निशाना बनाना शुरू कर दी। लोग सोशल मीडिया पर शो का बायकॉट कर रहे हैं।
ऐसे आ रहे हैं यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर्स ने लिखा कि द कपिल शर्मा शो का सिद्धू की वजह से बायकॉट करना चाहिए। अगर आप सच्चे राष्टवादी हैं तो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हमें कपिल के शो का बायकॉट करना चाहिए क्यों कि वहां सिद्धू हैं। एक यूजर ने लिखा कि कपिल शर्मा सभी भारतीय आपसे निवेदन करते हैं कि सिद्धू को शो से निकालो, नहीं तो हम अपनी चैनल लिस्ट से सोनी टीवी को हटा देंगे। एक यूजर ने लिखा कि हम सबसे निवेदन करते हैं कि कपिल शर्मा शो और सिद्धू के खिलाफ कैंपेन शुरू करें।
@KapilSharmaK9 Sack @sherryontopp from your show. Otherwise we will boycott #TheKapilSharmaShow It's enough. I request everyone to start campaign against Siddhu and against The Kapil Sharma Show. @SonyTV
विज्ञापन विज्ञापन— Bon Vivant® (@TheLostMystic) February 15, 2019
@SonyTV , if you continue with Navjot Singh Sidhu in your show, i'll have to stop watching 'Family Time With Kapil Sharma' @KapilSharmaK9
— Chinmay Gupta (@chinmaygupt) February 15, 2019
i can't watch any1 who is defending pakistan for terror attack on CRPF men yesterday. i hope you stand with nation.#Pulwama #BoycottSidhu pic.twitter.com/Ftt6HDFXz2
MT.kapil SHARMA all indian requested to you drop sidhu from your show other wise we remove Sony tv from our channel list in package
— Upendra (@Upendra83499686) February 15, 2019
We all must boycott Kapil Sharma show as long as Sidhu is there.
— Rajendra Saluja (@RajendraSaluja) February 15, 2019
Boycott Kapil Sharma show due to Siddhu, if you r true Nationalist.
— Akshay B. Shah (@ABTVShah) February 15, 2019
दरअसल, पुलवामा आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा कि बातचीत से ही समस्या का हल निकलेगा, गालियों से नहीं। इसका परमानेंट समाधान करना होगा, आखिर कब तक हमारे जवान इस तरह शहीद होते रहेंगे।
सिद्धू ने कहा कि पुलवामा में जो हमला हुआ है, वह बेहद कायरतापूर्ण हरकत है। उसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई देश नहीं होता। आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता। उनकी कोई जात नहीं होती।
सिद्धू ने कहा कि इस हमले की पूरी दुनिया में निंदा होनी चाहिए। इस हमले की तह तक जाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। यह बेहद दर्दनाक और खौफनाक हादसा है, जिसने भारत देश को हिलाकर रख दिया है। झकझोर दिया है भारतीय जनता को इस निदंनीय घटना ने।