{"_id":"2f5b854cb91ccee7321120405638cef8","slug":"puda-will-employee-laid-siege-to-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडा मुलाजिम आज करेंगे अधिकारियों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुडा मुलाजिम आज करेंगे अधिकारियों का घेराव
अमर उजाला मोहाली
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष पर चल रहे पुडा मुलाजिम वीरवार को सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान मुलाजिम शहर की विभिन्न सड़कों पर जाम लगाएंगे और अधिकारियों का घेराव भी करेंगे। यह सारी कार्रवाई मुलाजिमों द्वारा दोपहर बाद की जाएगी। यह फैसला बुधवार को पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी की मीटिंग में लिया गया।
बुधवार सुबह ऑफिस टाइम से पहले सारे मुलाजिम धरनास्थल पर एकत्रित हुए। फिर अरदास कर पांच मुलाजिमों को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इनमें चरण सिंह सीनियर सहायक, गुरदेव सिंह, तलविंदर सिंह, दलबीर सिंह एवं अशोक सिंह शामिल थे। दोपहर में मुलाजिमों ने गेट रैली की।
रैली में मुलाजिमों ने पुडा मैनेजमेंट एवं सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सभी मुलाजिमों ने तय किया कि वीरवार को वह संघर्ष में शामिल होंगे। साथ ही इस संघर्ष को सही ढंग से चलाने के लिए मुलाजिमों की ड्यूटियां लगाई गईं।
विज्ञापन
रिटायर इंजीनियर भी आए समर्थन में
पुडा मुलाजिमों के संघर्ष को रिटायर पुडा मुलाजिम एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया है। बुधवार को एसोसिएशन की मीटिंग रिटायर चीफ इंजीनियर बलराज कुमार की प्रधानगी में हुई। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को पेंशन देने की मांग सरकार पहले ही मान चुकी है।
लेकिन बिना कारण के इस मुद्दे को लटकाया जा रहा है। एसोसिएशन के महासचिव एनएस कलसी ने बताया कि मैनेजमेंट को मुलाजिमों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।