{"_id":"aefd1b3bef701fb5cc246b22ef761842","slug":"public-transport-in-tricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राईसिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राईसिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा बेहतर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी और पेराफेरी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने के लिए अब चंडीगढ़ प्रशासन पंजाब और हरियाणा के साथ मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन
ट्राइसिटी के संयुक्त विकास के लिए गठित को-आर्डिनेशन कमेटी की हाल ही में हुई बैठक में यह तय हुआ कि ट्राइसिटी में परिवहन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए दोनों राज्य चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।
इसके लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन के परिवहन सचिव का एक ग्रुप भी बनाया गया है। ग्रुप रिपोर्ट तैयार करेगा कि ट्रांसपोर्ट सिस्टम को किस प्रकार और बेहतर बनाया जा सकता है। कमेटी की अगली बैठक जल्द होगी।
विज्ञापन
इस बैठक में चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा के अलावा पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिव भी उपस्थित थे।
को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से किया गया है। बैठक में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी करने को लेकर भी चर्चा हुई।
एयरपोर्ट तक अंडरपास बनाने की योजना पर भी बातचीत हुई। इसके साथ ही बैठक में ट्राइसिटी में पानी की समस्या को दूर करने के लिए भी बातचीत हुई।
इसके अलावा बैठक में ट्राइसिटी के मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भी बातचीत हुई। बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रशासन को पंजाब और हरियाणा के साथ मिलकर एक कॉमन प्लान तैयार करना होगा।
विज्ञापन
इसमें रोड नेटवर्क, पानी, ट्रांसपोर्ट जैसे मुद्दों को शामिल किया जाएगा। इससे ट्राइसिटी का संयुक्त विकास आसानी से हो पाएगा।
चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने कहा कि कमेटी की पहली बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। जल्द ही दूसरी बैठक होगी। हम चाहते हैं कि ट्राइसिटी का संयुक्त विकास हो और इसके लिए तीनों ने मिल कर काम करना है।