फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   public outrage before elections

संभलकर निकले नेता जी! गुस्से में हैं लोग...

Fri, 28 Mar 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
public outrage before elections
हरियाणा के लोकसभा चुनाव से पहले जनता का आक्रोश नेताओं को झेलना पड़ रहा है। विधानसभा चुनाव तक यह आक्रोश और बढ़ सकता है, लिहाजा नेताजी को संभल कर घर से निकलना होगा।
विज्ञापन


जनता ने पांच साल बाद नेताओं से जवाब पूछने की बजाए मार पीट शुरू कर दी है। उकलाना विधायक नरेश सेलवाल पर हुआ ताजा हमला इस बात का प्रमाण है।

सीएम के साथ बदसलूकी

public outrage before elections

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हुई बदसलूकी अभी थमी नहीं है। मुख्यमंत्री हुड्डा से रोड शो के दौरान पानीपत के एक युवक ने बदसलूकी की, उसके बाद उनकी जनसभा में जूता उछाला गया।

राज्य की आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी जनसभा के दौरान संबोधित कर रही थीं कि उनके ऊपर हमला कर दिया गया। नतीजा इतना गंभीर हुआ कि किरण चौधरी को दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।

चुनावी माहौल के कारण ऐसी घटनाओं में बदसलूकी करने वालों पर राज्य के नेता भी अधिक कुछ नहीं कर पा रहे हैं। आरोपियों को मानसिक विक्षिप्त कह कर नेताओं को खुद को सांत्वना देनी पड़ रही है। सीएम के साथ हुए बदसलूकी में भी यहीं हुआ। सेलवाल ने भी मामले से यह कह कर पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता ही नहीं संगठन में भी असंतोष

public outrage before elections

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के प्रदेश दौरे के दौरान उन्हीं के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। विरोध के चलते कमान अशोक तंवर को सौंपी गई।

हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त श्रीकांत वालगद ने ऐसी घटनाआें को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा है कि रोड शो और रैलियों की अनुमति के समय यह तय करें कि प्रत्याशियों की सुरक्षा कैसी होगी। खासकर देर शाम को होने वाली रैलियों रोशनी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा अचूक

public outrage before elections

मुख्यमंत्री कार्यालय से इस समय सीएम की सुरक्षा अचूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके चलते हर जिले में सीएम की रथ यात्रा में सुरक्षा तगड़ी की जा रही है।

सीएम के काफिले की 9 गाड़ियों को हाई सिक्योरिटी दी जा रही है। हाई डिग्री थ्रेट की वजह से यह सिक्योरिटी दी जा रही है। सीएम के काफिले की चार फोर्ड एंडेवर, एक होंडा सीआरवी, एक इनोवा, दो एंबेसडर, एक डिजायर को सिक्योरिटी पुख्ता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed