फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   public health minister major exposure on drinking water in village

हरियाणा के गांवों में पानी को लेकर मंत्री का सनसनीखेज खुलासा

Wed, 10 Feb 2016 01:55 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
public health minister major exposure on drinking water in village

हरियाणा के 152 गांवों की 258 ढाणियों में पीने के पानी को लेकर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री ने बेहद सनसनीखेज खुलासा किया गया है। इसके मुताबिक, यहां निवास करने वाले लाखों लोग फ्लोराइड और आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


यहां वर्षों से ट्यूबवेल के पानी के जरिये प्यास बुझा रहे लाखों लोग पानी में रसायनों की मौजूदगी का अहसास बीमारियों के तौर पर कर रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब खुद केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ जल मुहैया कराने की योजना के तहत प्रदेश के ऐसे तमाम गांवों में साल के आखिरी तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अगर हालात काबू नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं, जब 152 गांवों की इन ढाणियों में बीमार लोगों की संख्या और बढ़ेगी। फ्लोराइड युक्त पानी के मामले में पलवल और महेंद्रगढ़ प्रमुख हैं। जबकि आर्सेनिक की मात्रा गोहाना से लिए गए दो और हिसार से लिए गए छह सैंपलों में मानकों से काफी अधिक पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह दिल्ली में ग्रामीण स्वच्छता एवं पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा था कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में भू-जल के 9059 स्रोतों में फ्लोराइड और 3710 स्रोतों में आर्सेनिक की जांच की गई। इनमें 508 स्रोत फ्लोराइड और 10 स्रोत आर्सेनिक से प्रभावित पाए गए हैं। उन्होंने कहा था कि फ्लोराइड और आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

विभाग के चीफ इंजीनियर सुजाना राम के मुताबिक 508 में से 250 ढाणियों में ट्यूबवेल की बजाय नहरी पानी की आपूर्ति की जा रही है, ताकि लोगों को स्वच्छ जल मिल सके। वर्ष 2016 के अंत तक प्रदेश के शेष 258 ढाणियों में होले पानी की आपूर्ति में फ्लोराइड की मात्रा मानक के मुताबिक कर लिया जाएगा। इसके लिए कम्यूनिटी वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट लगाए जाएंगे। इस परियोजना के लिए केंद्र की नीति आयोग की ओर से 2.66 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।

10 पैसे प्रति लीटर की दर से होगी स्वच्छ जल की आपूर्ति
चीफ इंजीनियर के मुताबिक साल के आखिर तक पूरे प्रदेश में प्रति व्यक्ति 10 लीटर प्रतिदिन के मुताबिक से जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए परियोजना पर सभी जिलों में जल्द कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। इस परियोजना के तहत लोगों को महज 10 पैसे प्रति लीटर की दर से स्वच्छ पानी की आपूर्ति संभव होगी।


पीजीआई, चंडीगढ़ के इनवॉयरमेंट हेल्थ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंदर खेरवाल के मुताबिक पानी में अगर फ्लोराइड की मात्रा 1.5 से अधिक हो तो दांतों का रंग बदरंग हो जाता है। अगर इसकी मात्रा अधिक हो तो हड्डियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। पेयजल में अर्सेनिक की प्रचूरता की वजह से शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर लंबे समय तक शरीर में आर्सेनिक पहुंचता है तो इस वजह से कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed