फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public Health Minister Banwarilal held a press conference in Charkhi Dadri

सीएम के खिलाफ मंत्री ने पहले खोला मोर्चा, अब कहा- कम्युनिकेशन गैप खत्म करना था

Wed, 26 Dec 2018 09:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Public Health Minister Banwarilal held a press conference in Charkhi Dadri
गुरुग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद विधायक

गुरुग्राम में सीएम के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारीलाल का कहना है कि उनका मकसद कम्युनिकेशन गैप खत्म करना था। पटौदी की विधायक बिमला चौधरी की परेशानियां मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए अन्य विधायकों के साथ पीसी की थी। चरखी दादरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कम्युनिकेशन गैप के कारणों का खुलासा करने से बचते रहे। जन स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को चरखी दादरी में अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके बाद से मीडिया से भी मुखातिब हुए। 

विज्ञापन


सोमवार को जन स्वास्थ्य मंत्री सहित पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, नारनौल विधायक ओमप्रकाश और कोसली विधायक विक्रम ठेकेदार ने गुरुग्राम में प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस दौरान मुख्यमंत्री पर उपेक्षा करने के आरोप भी लगाए थे। मंगलवार को चरखी दादरी पहुंचे जन स्वास्थ्य मंत्री इस मामले में खुलकर बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि पटौदी की विधायक को कुछ परेशानियां थीं। उनसे मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जो कम्युनिकेशन गैप बन गया था, वह खत्म हो चुका है। 

विज्ञापन

विधायकों को कोई गलतफहमी हुई, उनको बैठकर समझाया जाएगा: कविता जैन

 विधायक बिमला चौधरी समेत अन्य विधायकों के सीएम मनोहर लाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद मंत्री कविता जैन पूरी तरह से सरकार के बचाव में उतरी हैं। मंत्री कविता जैन ने कहा कि जिस तरह के आरोप वह लगा रहे हैं, वह उनकी अपनी सोच है और उस सोच पर किसी तरह का बयान देना उनके लिए उचित नहीं है। लेकिन जिस तरह की बात वह विधायक कर रहे हैं, उससे लगता है कि उनको कोई गलतफहमी हुई है और उसे बैठकर दूर किया जाएगा। 

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन मंगलवार को अंत्योदय भवन के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। मंत्री ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जिस तरह से विधायक आरोप लगा रहे हैं, ऐसा किसी भी तरह से सही नहीं है। क्योंकि सरकार हर जगह समान रूप से विकास करा रही है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed