{"_id":"3a2bbe9ccab7f92322aaba6c4fa300da","slug":"public-face-problems-on-bus-stand-due-to-haryana-jat-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा जाट आंदोलन से मिले दर्द की कहानी, लोगों की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा जाट आंदोलन से मिले दर्द की कहानी, लोगों की जुबानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर हरियाणा जाट आंदोलन की आग में जल रहा था, इधर चंडीगढ़ में लोग परेशान हो रहे थे। अमर उजाला से लोगों ने अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन
हालात इतने खराब थे कि चंडीगढ़ के सेक्टर- 17 बस स्टैंड से यात्रियों को बस नहीं मिल पा रही थी। बातचीत के दौरान में यात्रियों ने बताया कि हिमाचल से सुबह ही आ गए हैं, लेकिन दो बजे के बाद तक बस नहीं मिली है।
आठ घंटे से कर रहे इंतजार
हिमाचल की बस सुबह 5 बजे आ गई। इसके बाद उसे दिल्ली जाने से रोक दिया गया। आठ घंटे बाद भी बस नहीं चलने से समस्या हो रही है। सही जानकारी भी बस स्टैंड पर नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
- संजीव, पालमपुर निवासी
कंडक्टर कर रहे मिसगाइड
हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर मिस गाइड कर रहे हैं। सुबह से ही दिल्ली जाने की बात कर रहे हैं। टिकट मांगा तो करनाल तक ले जान की बात कह रहे हैं। बस से उतर कर दोबारा दो किलोमीटर पैदल चलकर बस स्टैंड आना पड़ा है। सही तरीके से जानकारी नहीं मिलने से परेशानी हुई है।
विज्ञापन
- संजय, दिल्ली निवासी
बस स्टैंड पर लूट रहे वेंडर
बस स्टैंड पर वेंडर सही तरीकेका व्यवहार नहीं कर रहे हैं। बिस्किट, चाय, पानी सहित सभी चीजों को प्रिंट रेट से ज्यादा में बेचा जा रहा है। विरोध करने पर गलत व्यवहार करते हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दिल्ली केलिए बस का 10 घंटे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह बस नहीं चली है।
- सुभाष , मथुरा निवासी
इंक्वायरी काउंटर ही बंद किया
हरियाणा रोडवेज की बस की जानकारी लेने जब पूछताछ काउंटर पर जाओ तो उसे बंद कर देते हैं। इस तरह की स्थिति की जानकारी नहीं हो पा रही है। दिल्ली के लिए कोई भी बस अभी तक सुबह से नहीं मिली है। बस नहीं चलने के बाद बस स्टैंड पर ही दिन गुजर रहा है।
- महावीर, पालमपुर निवासी